MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • रेलवे स्टेशन पर पहली मुलाकात, 2 साल की डेटिंग, फिर शादी के सालभर बाद ही पति से अलग रहने लगी सिंगर

रेलवे स्टेशन पर पहली मुलाकात, 2 साल की डेटिंग, फिर शादी के सालभर बाद ही पति से अलग रहने लगी सिंगर

मुंबई. बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) 55 साल की हो गई है। अलका का जन्म 20 मार्च, 1966 को कोलकाता में हुआ था। अलका की दिलकश आवाज की दुनिया दीवानी है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने दिए। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं अलका ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और फिर छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। अलका ने उस उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी, जब बच्चों को अच्छे से संगीत की समझ तक नहीं होती। उन्होंने पहली बार आकाशवाणी में भजन गाया था। अलका ने 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। जब वे 10 साल की थीं, तभी उनकी मां उन्हें चाइल्ड सिंगर के तौर पर मुंबई ले आईं लेकिन, यहां उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि लोगों का कहना था कि उनकी आवाज में मैच्योरिटी नहीं है। जब राज कपूर ने अलका की आवाज सुनी तो उन्हें उनकी आवाज का जादू साफ दिखाई दे गया।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 20 2021, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

राज कपूर ने अलका को डायरेक्टर लक्ष्मीकांत के पास भेजा, जहां लक्ष्मीकांत ने उन्हें दो ऑप्शन दिए और कहा कि या तो वह तुरंत डबिंग शुरू कर कर सकती हैं या एक सिंगर के तौर पर अपना पहचान बनाने के लिए थोड़ा इंतजार कर सकती हैं। 1980 में अलका ने अपना पहला गाना फिल्म पायल की झनकार के लिए गाया था।

29

प्रोफेशनल लाइफ के साथ अलका की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने 1989 में शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के बावजूद पिछले 27 सालों से अलका पति से अलग रह रही हैं। दोनों के अलग रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है।

39

अलका की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। उनकी पति नीरज कपूर से पहली मुलाकात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1986 में हुई थी। उस वक्त वे अपनी मां के साथ ट्रेन से किसी काम के लिए दिल्ली गई थीं। तब उनकी मां की फ्रेंड का भतीजा यानी नीरज उन्हें स्टेशन पर रिसीव करने आए थे।

49

एक इंटरव्यू में अलका ने बताया था कि उनकी ट्रेन सुबह स्टेशन पहुंची थी। इसलिए नीरज उन्हें और उनकी मां को लेने स्टेशन पर पजामा पहनकर ही आ गए थे। उन्हें इस लुक में देख वे काफी हैरान रह गई थीं। उन्होंने सोचा कि इस तरह से कोई कैसे आ सकता है जबकि अलका को पहली बार देखकर नीरज को लगा कि ये कितनी ग्लैमरस हैं। 

59

अलका और नीरज का रिश्ता स्टेशन से शुरू हुआ। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई। नीरज अपने बिजनेस के सिलसिले में जब भी मुंबई जाते तो वह अलका के घर उनसे मिलने जाते थे। इस तरह दोनों ने दो साल तक अपनी दोस्ती निभाई। इसके बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का सोचा। 

69

1988 में अपने पेरेंट्स से शादी के बारे में बात की थी। दोनों की फैमिली को रिश्ते पर कोई एतराज नहीं था, लेकिन फैमिली उनके करियर को लेकर भी चिंतित थी। दोनों का काम अलग-अलग था और इस वजह से दोनों को अलग रहना पड़ता।

79

पेरेंट्स ने समझाया भी आगे चलकर दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम हो सकती है। अलका-नीरज दोनों इतने करीब आ गए थे कि अलग होना मुश्किल था। इसलिए दोनों ने फैमिली को राजी कर लिया और 1989 में शादी कर ली। अलका ने एक इंटरव्यू में बताया था- नीरज ने मुंबई में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की थी। 
 

 

 

89

लेकिन वे एक छोटे शहर से थे और मुंबई में खुद को स्थापित नहीं कर पाए। यहां बिजनेस शुरू करने के बाद उनका बहुत सारा पैसा डूब गया। इसलिए मैंने उनसे कहा कि वे शिलांग में ही अपना बिजनेस करें। इसी बीच पति-पत्नी दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भी आई, लेकिन फिर दोनों ने इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया। 
 

99

दरअसल, शादी के बाद अलका ज्यादातर समय काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थीं। वहीं, उनके पति नीरज को अपने बिजनेस के लिए शिलांग में रहना पड़ता था। काम से समय निकालकर अलका कभी-कभार शिलांग चली जाती थीं तो कभी नीरज मुंबई आ जाते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। लॉन्ग डिस्टेंस होने के बावजूद वे एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं इसलिए वे अलग रहकर भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वे अपनी जिंदगी में खुश हैं। बता दें कि दोनों की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika-Vijay Wedding Video: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और परिवार ने क्या किया...
Recommended image2
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का असली नाम क्या है? यकीन मानिए नहीं जानते होंगे आप!
Recommended image3
VIROSH Wedding: हाथों में हाथ डाल संगीत में दिखे विजय-रश्मिका, पहली तस्वीर वायरल
Recommended image4
VIROSH Wedding Muhurt: क्या हो गई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी? कितने बजे का था मुहूर्त
Recommended image5
Virosh Haldi Photos: रश्मिका-विजय हल्दी सेरेमनी की पहली झलक, सेरेमनी में फूलों की होली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved