- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दीया मिर्जा 5 महीने के बेटे को छोड़ गई काम पर, लौटकर जो कुछ भी किया उससे भर आई आंखें, सह नहीं पाई 1 बात
दीया मिर्जा 5 महीने के बेटे को छोड़ गई काम पर, लौटकर जो कुछ भी किया उससे भर आई आंखें, सह नहीं पाई 1 बात
मुंबई. दीया मिर्जा (Dia Mirza) पिछले कुछ महीनों से काफी तकलीफ के दौर से गुजर रही थी। दरअसल, उन्होंने इसी साल 14 मई को प्री-मैच्योर बेबी को जन्म दिया था और बेटे की हालत ठीक न होने के कारण वो लंबे समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में था। लेकिन अब 5 महीने बाद वे लाडले अव्यान (Avyaan) को आखिरकार घर लाने में कामयाब रही। घर लाने के बाद उन्होंने बेटे को सीने से लगाए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। हालांकि, इस फोटो में भी उनके बेटे का चेहरा साफ नहीं दिखा था क्योंकि ये एक स्केच इमेज की तरह है। अब दीया अपने काम पर लौट आई है। बेटे के जन्म देने के बाद पहली बार काम पर लौटी दीया के लिए अव्यान को अपने से दूर रखना आसान नहीं रहा। उन्होंने बेटे को छोड़कर काम पर जाने को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है, जो काफी भावुक है। नीचे पढ़े आखिर क्या लिखा दीया मिर्जा ने अपनी पोस्ट में...

बीती रात दीया मिर्जा अपने पांच महीने के बेटे अव्यान को छोड़कर पहली बार काम के लिए बाहर गईं, जिसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया है। इस फोटो में वे पोज देती नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर कर दीया ने बताया कि वह अपने बेटे के जन्म के बाद पहली बार काम के लिए बाहर गई थीं और ये कदम उठाना उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। उनके लिए बेटे से महज कुछ पल अलग होना भी अब आसान नहीं है।
दीया मिर्जा ने नम आंखों से लिखा- फाइनली बीती शाम को एक बहुत ही स्पेशल इवेंट का हिस्सा बनने के लिए बाहर गई थी। इस समय मैं इस अमेजिंग टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतना अच्छा फील करवाया था। हालांकि ये मेरे लिए बहुत-बहुत-बहुत मुश्किल था, 4 घंटे के लिए अपने अव्यान से दूर जाना। मम्मा काम करेंगी अवि, क्योंकि मम्मा इस दुनिया में तुम्हारे लिए एक बेहतर जगह बनाना चाहती हैं, जिसमें तुम बड़े होंगे मेरी जान।
आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने 15 जुलाई को इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की थी वे 2 महीने पहले यानी 14 मई को एक बेटे की मां बनी थी। दीया ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर लंबा-चौड़ा इमोशन नोट शेयर किया था। इस नोट से साफ जाहिर हो रहा था कि नई-नई मां बनी दीया अपने लाडले को गोद में लेने के लिए तड़प रही है।
उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें बैक्टिरियल इन्फेक्शन हो गया था और जिंदगी लेने वाले जैसे हालात थे। ऐसे में इमरजेंसी सी-सेक्शन द्वारा उनके बेटे का समय से पहले ही जन्म हो गया, उसके बाद से ही वो आईसीयू में है।
बेटे के घर लेकर आने के बाद दीया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा- हमारी कहानी अभी शुरू हुई है अव्यान 15.09.2021। हम कई लोगों के बहुत ज्यादा आभारी हैं, जिन्होंने 4 महीनों तक अव्यान की बहुत अच्छी देखभाल की। आप सभी से मिले प्यार और देखभाल के लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।
बता दें कि दीया मिर्जा ने इसी साल 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी और कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इसके बाद लोग दीया पर उंगली उठाने लगे और कहने लगे कि उन्होंने प्रेग्नेंसी को छुपाने के लिए शादी की।
दीया मिर्जा की पहली शादी अक्टूबर, 2014 में प्रोड्यूसर साहिल संघा से हुई थी। हालांकि शादी के करीब 5 साल बाद ही अगस्त, 2019 में दोनों का तलाक हो गया। दीया मिर्जा और साहिल संघा की शादी टूटने की आखिर क्या वजह रही इसको लेकर दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।
ये भी पढ़े- मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह से जानती है कैसे दी जाती है बोल्डनेस में दूसरों को मात, ये PHOTOS हैं गवाह
ये भी पढ़े- करीना कपूर की स्किन का बदला रंग देख चौंक गए सभी, चेहरे से लेकर हाथ-पांव तक सब दिख रहे ऐसे, PHOTOS
ये भी पढ़े- Bold Dresses of the Week: ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं मलाइका तो अधखुली पैंट में नजर आई उर्फी जावेद
ये भी पढ़े- जिसके लिए इस एक्टर ने पत्नी को दिया था धोखा बाद में उसी ने मारी ठोकर, वापस लौटे तो फैमिली ने भी नहीं अपनाया
ये भी पढ़े- हेमा मालिनी को नहीं मिला धर्मेंद्र संग रहने का ज्यादा मौका, अभी भी इस घर में रहती है अकेली, जो दिखता है ऐसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।