- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा
वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज यानी 19 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी (Janmashtmi 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस त्यौहार को मनाते है। वैसे, आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई मूवीज भी बनी है जो श्रीकृष्ण पर बेस्ड है। कई फेमस स्टार्स ने स्क्रीन पर कृष्ण का रोल प्ले किया है। और यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है। यूं तो कई सेलेब्स स्क्रीन पर श्रीकृष्ण के रोल में नजर आए लेकिन एक स्टार ऐसा है, जिसने 17 बार फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया, वह और कोई नहीं बल्कि एनटी रामा राव (NT Rama Rao) है। साउथ फिल्म इंस्डस्ट्री के जानेमाने एक्टर रहे एनटीआर ऐसे पहले स्टार है, जो 17 बार कृष्ण के अवतार में नजर आए। नीचे पढ़ें और किन-किन फिल्म स्टार्स ने निभाया श्रीकृष्ण का रोल और हो गए फेमस...

बात एनटी रामा राव की करें तो उन्होंने अपने करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया। 17 बार श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने के बाद लोग उन्हें सच में भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में पौराणिक किरदारों को लोकल कहानियों से जोड़ पेश किया था। और यहीं वजह थी उनकी फिल्मों से लोग बहुत ज्यादा अटैच होते थे। उन्होंने 1950 में अपने करियर की शुरुआत की और उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनाई जाती थी। उन्होंने श्री कृ्णार्जुन युधम, दानवीर सूर कर्ण, कर्ण जैसी फिल्मों माइथोलॉजिकल फिल्मों में काम किया।
अक्षय कुमार भी स्क्रीन पर एक बार श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके है। उन्होंने 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड में काम किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट ओएमजी 2 भी बन रहा है और इसमें भी अक्षय ही लीड रोल में हैं।
साउथ एक्टर पवन कल्याण ने तेलुगु फिल्म गोपाला गोपाला में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि पवन इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन काफी मनाने के बाद वह काम करने तैयार दिए। हालांकि, फिल्म में उनका रोल ज्यादा टाइम के लिए नहीं था। यह फिल्म 2015 में आई थी।
किंग ऑफ रोमांस के नाम से फेमस साउथ स्टार जेमिनी गणेशन ने भी स्क्रीन पर कई बाद भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 1948 में आई फिल्म चक्रधारी में भागवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। हालांकि, उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
खलील वो एक्टर थे जिन्होंने साइलेंट फिल्मों में कृष्ण और राम का रोल प्ले किया था। उन्होंने 1920 में आई फिल्म कृष्ण सुदामा में पहली बार काम किया था। यह एक साइलेंट मूवी थी। कहा जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दौर में कई पैराणिक फिल्मों में काम किया और कई हिंदू देवताओं का किरदार निभाया। उन्होंने सती पार्वती, महासती अनुसूया, रुक्मणी हरण, मालती माधव, सूर्य कुमारी जैसी कई फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़ें
लाख समझाया नहीं मानें, फिर इस कारण TV के कृष्ण को टेकने पड़े घुटने, बाद में जो हुआ नहीं कर पाए यकीन
Laal Singh Chaddha पर भारी पड़ा बायकॉट का फंडा, वरना आमिर खान की ये 4 फिल्में विवाद के बाद भी रही हिट
15 दिन में बैक-टू-बैक इतनी फिल्मों का हुआ बायकॉट, जानें अब क्यों निशाने पर आई सलमान-शाहरुख की मूवी
29 साल पहले TV की इस राधा को पूजते थे लोग, श्रीकृष्ण की इस एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख हैरान सभी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।