MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अब इतनी बड़ी हो चुकी है विनोद मेहरा की बेटी, रागिनी MMS समेत कई फिल्मों में कर चुकी काम

अब इतनी बड़ी हो चुकी है विनोद मेहरा की बेटी, रागिनी MMS समेत कई फिल्मों में कर चुकी काम

मुंबई। रेखा (Rekha) के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) अगर जिंदा होते तो 77 साल के हो जाते। 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे सोनिया और रोहन मेहरा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, विनोद मेहरा के बच्चों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। उनकी बेटी सोनिया मेहरा 2007 में फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। पापा के निधन के समय 2 साल से भी कम थी बेटी सोनिया..

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 13 2022, 12:21 PM IST| Updated : Feb 13 2022, 12:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से विनोद मेहरा (Vinod Mehra) का महज 45 साल की उम्र में निधन हो गया था। जब विनोद की मौत हुई तो उनकी बेटी सोनिया की उम्र दो साल से भी कम थी। 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद की तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। 

28

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) ने कुल 4 शादियां की थीं। लेकिन इनमें से एक बीवी ऐसी रही, जिसे कभी भी पत्नी होने का दर्जा नहीं मिल पाया। दरअसल विनोद ने पहली शादी अपनी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया था। 

38

ठीक होने के बाद विनोद मेहरा एक्ट्रेस (Vinod Mehra) बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। बिंदिया गोस्वामी उम्र में विनोद मेहरा से 16 साल छोटी हैं। हालांकि कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ चार साल चला और फिर दोनों अलग हो गए। 

48

बिंदिया से रिश्ता टूटने के बाद विनोद (Vinod Mehra) ने किरण से शादी की। किरण से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन मेहरा हैं। कहा जाता है कि विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। लेकिन उन्हें कभी पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया। विनोद मेहरा से शादी कर रेखा जब उनके घर आईं तो विनोद की मां कमला ने रेखा को धक्का देकर भगा दिया था। 

58

महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की मौत के बाद उनकी पत्नी किरण बच्चों के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। बेटी सोनिया का पालन-पोषण उनकी नाना-नानी के घर ही हुआ। केन्या और लंदन से पढ़ीं सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। 

68

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की बेटी सोनिया को लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में सोनिया मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रिपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं।

78

सोनिया मेहरा ने 2007 में डायरेक्टर अनंत महादेवन की फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह इसी नाम से 1972 में आई सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी। सोनिया ने अब तक 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर का किरदार निभाया था। 

88

फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक आदि) में बतौर VJ नजर आ चुकी हैं। वहीं, विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के बेटे रोहन ने सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू किया है। फिल्म में रोहन ने रिजवान अहमद का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी थीं। 

ये भी पढ़ें : 
Vinod Mehra Birthday: शादीशुदा होने के बाद भी 16 साल छोटी हीरोइन से लगा बैठे थे दिल, विवादों भरी रही लाइफ

Kiss Day: Aishwarya Rai ने Hrithik Roshan संग किया लिपलॉक तो बहू को ऐसा करता देख भड़की थी बच्चन फैमिली

मिलिए Pushpa Raj की रियल वाइफ से, कभी इस वजह से Allu Arjun को दामाद बनाने राजी नहीं थे उनके ससुर

Valentine's Day से पहले सामने आईं Malaika Arora की ऐसी अनसीन तस्वीरें, जिसे देख जल जाएंगे अर्जुन कपूर

Rashmi Desai Birthday: रश्मि देसाई का दिल एक बार नहीं दो बार टूटा, रिश्तों से अब लगता है डर

Shweta Tiwari की 22 साल की बेटी Palak ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटो देख Salman Khan की एक्स ने किया ये कमेंट

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved