- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो क्या इसलिए कैमरा देखते ही मुंह छुपाने लगते हैं रानी मुखर्जी के पति, वजह है काफी चौंकाने वाली
तो क्या इसलिए कैमरा देखते ही मुंह छुपाने लगते हैं रानी मुखर्जी के पति, वजह है काफी चौंकाने वाली
मुंबई. बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 21 मई, 1971 को को मुंबई में हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा (Yash Chopra) के बड़े बेटे हैं। आदित्य ने मुंबई के एचआर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा और कामयाब भी हुए। आदित्य ने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं, जिनकी चर्चा अक्सर की जाती है। इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी बहुत कम ही ऐसा होता है जब उन्होंने कैमरा के सामने आकर बात की हो। इसके पीछे भी एक बहुत बड़ी वजह है। दरअसल, उन्हें एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वे अपनी बातें अपनी फिल्मों के जरिए पूरी दुनिया के सामने रखते हैं।

वे सिर्फ 18 साल के थे जब उन्होंने अपने पिता के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने 23 साल की उम्र में आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का निर्देशन किया था।
कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बावजूद उनका कभी कैमरे के सामने न आने की भी एक ऐसी वजह है जिसे जानकर लोग हैरान रह जाएंगे। इसी कारण वे कभी किसी इंटरव्यू या प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लेते।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य एंटी सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि वह भीड़ का सामना नहीं कर पाते है। यही कारण है कि आदित्य अपने सामने कैमरा और मीडिया को देखते ही तुरंत वहां से निकल जाते है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदित्य बहुत बातूनी हैं। उन्हें कई बार फोन पर घंटों अपने करीबी लोगों से बातें करते देखा जा चुका है। वहीं, आदित्य और रानी मुखर्जी के अफेयर के चर्चे एक समय पर बॉलीवुड के गलियारों में खूब हुआ करते थे।
हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई लेकिन दोनों के बारे में किस्से खूब सुनने को मिले। बताया जाता है कि एक समय ऐसा था जब रानी से शादी करने का फैसला कर चुके आदित्य ने अपना घर तक छोड़ दिया था।
आदित्य और रानी का प्यार परवान चढ़ रहा था तब आदि शादीशुदा थे। वे पिता यश चोपड़ा, पत्नी पायल और अन्य परिवारवालों के साथ मुंबई में रहा करते थे। ऐसा कहा जाता है कि यश चोपड़ा को आदित्य और रानी का रिश्ता पसंद नहीं था। यश चोपड़ा नहीं चाहते थे कि आदित्य, पायल को तलाक दें। इस बात से नाराज होकर आदित्य घर छोड़ होटल में रहने लगे थे।
आखिरकार यश चोपड़ा ने बेटे आदित्य की इस जिद्द के आगे हार मान ली और वे रिश्ते के लिए राजी हुए। कई सालों तक डेटिंग के बाद आदित्य और रानी ने 2014 में इटली में शादी की थी। दोनों की एक बेटी आदिरा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।