- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना को अचानक अस्पताल लेकर पहुंचे पति सैफ, हाथ पकड़कर यूं दिया सहारा
7 महीने की प्रेग्नेंट करीना को अचानक अस्पताल लेकर पहुंचे पति सैफ, हाथ पकड़कर यूं दिया सहारा
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी का उनका सातवां महीना चल रहा है। हाल ही में वे 24 दिन हिमाचल प्रदेश में हॉलिडे एन्जॉय कर मुंबई आपस अपने घर लौटी है। दरअसल, उनके पति सैफ अली खान (saif ali khan) हिमाचल में अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे तौ करीना भी बेटे तैमूर (taimur)को लेकर पति के पास पहुंच गई थी। इसी बीच करीना पति के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर नजर आई। ऐसे में क्लिनिक के बाहर स्पॉट होने पर करीना की डिलिवरी की चर्चा काफी जोरों पर हो रही है। हालांकि आपको बता दें कि करीना की डिलिवरी डेट फिलहाल नहीं है बल्कि वो रूटीन चेकअप के लिए क्लिनिक गई थी। इस दौरान सैफ पत्नी को हर पल संभालते नजर आए। आपके बता दें कि करीना नए साल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।

क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई करीना इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बहुत ही हल्के नीले रंग का सूट कैरी कर रखा था। वे बिना मेकअप थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में करीना का वजन काफी बढ़ गया है।
सैफ इन दिनों करीना का खूब ख्याल रख रहे हैं। यहां तक की शूटिंग शेड्यूल पर भी सैफ करीना को साथ ही लेकर गए थे।
प्रेग्नेंसी फेज के हर पल को सैफ और करीना एक दूसरे के साथ ही बिता रहे हैं।
तैमूर के बाद अक्सर ही करीना से दूसरे बच्चे को लेकर सवाल किया जाता था। हालांकि करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये बच्चा प्लान्ड नहीं है।
करीना इन दिनों अक्सर मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। आए दिन उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बेबी बंप के साथ करीना के चेहरे पर इन दिनों प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है।
करीना प्रेग्नेंसी में अपना पूरा ख्याल रख रही है। वे अपनी डाइट से लेकर हेल्थ तक पर ध्यान दे रही है। प्रेग्नेंसी में करीना का चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है। हालांकि, उनका वजन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कुछ ऐड शूट भी किए हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि ऐसी कौन-सी चीज है जिसे वह दूसरी प्रेग्नेंसी में दोहराना नहीं चाहतीं। करीना ने कहा था- तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती। मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है।
प्रेंग्नेंसी में काम किए जाने पर बोलते हुए करीना ने कहा कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है जो वह घर बैठ जाएं। यह बात सही है कि इसमें कुछ परेशानियां भी होती हैं लेकिन आपको अपने आपको बचाए रखना चाहिए। केवल प्रेग्नेंसी के कारण काम छोड़ देना सही डिसीजन नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।