MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • South Africa में शतक जमाने वाले पहले एशियन WC बने पंत, विराट को क्यूं आया गुस्सा,जानें- तीसरे दिन क्या रहा खास

South Africa में शतक जमाने वाले पहले एशियन WC बने पंत, विराट को क्यूं आया गुस्सा,जानें- तीसरे दिन क्या रहा खास

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे फ्रीडम सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 13 2022, 11:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारतीय टीम 198 रनों पर ही ढेर हो गई।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत

मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए। मेजबान टीम अब लक्ष्य से केवल 111 रन पीछे है। कीगन पीटरसन 61 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वे अपनी पारी में अब तक 7 चौके जमा चुके हैं।  

37

दोनों ओपनर्स लौटे पवेलियन 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 23 के स्कोर पर भारत को पहली सफलता दिलाई। एडन मार्करम (16 रन) शमी की गेंद पर स्लीप में केएल राहुल को कैच दे बैठे। टीम को दूसरी सफलता 101 के स्कोर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने से एनवक्त पहले कप्तान डीन एल्गर (30 रन) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाकर आउट किया। 

47

दूसरी पारी में भारत की खराब बल्लेबाजी  

भारतीय क्रिकेट टीम दूसरी पारी में केवल 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के टॉप स्कोरर ऋषभ पंत रहे जिन्होंने नाबाद 100 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों की पारी खेली। इन दोनों को छोड़ कोई भी बल्लेबाज मैच में असर नहीं छोड़ पाया। टीम के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। 

57

ऋषभ पंत ने जमाया टेस्ट करियर का चौथा शतक 

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया। पंत ने अपने चारों शतक विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। पंत साउथ अफ्रीका में शतक जमाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत 139 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए। 

67

विराट-पंत के बीच 5वें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी 

विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। यह साउथ अफ्रीका में पांचवें विकेट के लिए भारत की ओर से दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी रही। 

सा. अफ्रीका में भारत की ओर से 5वें विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारियां 

220 रन - सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग, ब्लोमफ़ोन्टेन 2001/02
94 रन - विराट कोहली और ऋषभ पंत, केपटाउन 2021/22 
87 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन - प्रवीण आमरे, डरबन 1992/93

77

विराट ने खोया अपना आपा 

तीसरे टेस्ट मैच में विराट ने अपना आपा खोते हुए अपरिपक्वता का परिचय दिया। दूसरी पारी में जब डीन एल्गर (Dean Elgar) को तीसरे अंपायर ने नॉट आउट दिया तो कोहली भड़क गए। इसके बाद वे स्टंप माइक के पास गए और कहा, "सुपरस्पोर्ट यह मत करो। अपनी टीम पर फोकस कीजिए और साथ ही गेंद को चमकाएं। सिर्फ विपक्षी टीम पर ध्यान न दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।" 

दरअसल अश्विन की एक गेंद पर डीन एल्गर को मैदानी अंपायर ने एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट दे दिया था। इस पर तुरंत ही एल्गर ने डीआरएस (DRS) ले लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद पिचिंग लाइन में तो थी लेकिन स्टंप से ऊपर जा रही थी। इसके बाद एल्गर नॉट आउट दे दिया गया। इस बात से कोहली गुस्से में नजर आए। यह घटना पारी के 21वें ओवर में हुई जो अश्विन ने फेंका। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
धनश्री से तलाक के बाद टूट चुके थे चहल, लग गई थी शराब की लत..पहली बार खुलकर बोला क्रिकेटर
Recommended image2
Ajinkya Rahane: कोहली-रोहित बाहर, रहाणे ने चुने टॉप 5 टी20 बैटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
Recommended image3
Aryaveer Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने मचाया तहलका, 19 चौके और 8 छक्कों से गेंदबाजों को धो डाला
Recommended image4
Ind vs WI 5th T20 Weather Report: शाम 7 बजे बारिश की कितनी संभावना? जानें बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम
Recommended image5
भारत वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक जंग, चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved