- Home
- Sports
- Cricket
- आखिर क्यों घर से भागना चाहती थी कपिल देव की पत्नी, लव-इमोशन और ड्रामे से भरपूर है इनकी लव स्टोरी
आखिर क्यों घर से भागना चाहती थी कपिल देव की पत्नी, लव-इमोशन और ड्रामे से भरपूर है इनकी लव स्टोरी
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर कपिल देव 6 जनवरी (Kapil Dev Birthday) को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में जन्में कपिल देव (Kapil Dev) ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया। कपिल की कप्तानी में भी भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ के लिए भी कपिल फेमस रहे हैं। मैदान पर बड़े से बड़े बल्लेबाज की बोलती बंद करने वाले कपिल पाजी को प्यार के 3 लफ्ज कहने के लिए काफी हिम्मत जुटानी पड़ी थी, इतना ही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) तो उनके लिए घर छोड़ने को भी तैयार हो गई थी। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी में प्यार, दर्द और रोमांस के किस्से..
| Published : Jan 06 2021, 01:27 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कपिलदेव रामलाल निखंज भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1975 में हरियणा की ओर से पंजाब के खिलाफ घरेलू क्रिकेट से की थी। वे एक बेहतरीन ऑलराउन्डर थे जो दाये हाथ से बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी भी करते थे।
(फोटो सोर्स- गूगल)
क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम स्पर्ण अक्षरों से लिखा गया है। खेल के साथ उनकी लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग थी। उनकी जिंदगी में प्यार, दर्द और रोमांस सभी कुछ था।
(फोटो सोर्स- गूगल)
कपिल देव ने रमानी भाटिया उर्फ रोमी भाटिया (romi bhatia) से 1980 में शादी की थी। वैसे तो दोनों की लव मैरिज थी, लेकिन कपिल देव को अपने दिल की बात कहने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी।
(फोटो सोर्स- गूगल)
एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने बताया था कि रोमी से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जान-पहचान के बाद धीरे-धीरे वो दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने बताया था कि अपने दिल की बात कहने के लिए मुझे ही पहल करनी पड़ी। इसके लिए मुझे काफी हिम्मत जुटानी पड़ी। तब जाकर मैं उसे- आई लव यू बोल पाया।
(फोटो सोर्स- गूगल)
कपिल की वाइफ रोमी भी कहती हैं कि उन दिनों कपिल बहुत शर्मीले थे। उनका आत्मविश्वास जैसा आज है, वैसा उस समय नहीं था।
(फोटो सोर्स- गूगल)
धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और घंटों तक दोनों एक-दूसरे से लैंडलाइन फोन पर बात करने लगे। जिसकी वजह से फोन का बिल भी ज्यादा आने लगा। दोनों के घर वालों ने एसटीडी लाइन तक कटवा दी, इसके बाद कपिल जहां कहीं भी खेलने जाता तो एक घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचकर रोमी को पीसीओ से फोन लगाकर बात किया करते थे।
(फोटो सोर्स- गूगल)
उस समय कपिल देव टीम इंडिया के बहुत मशहूर क्रिकेटर थे और उनपर भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस फिदा हुईं। 80 के दशक में कपिल देव का नाम सारिका से जुड़ा। इस दौरान कपिल और रोमी की लड़ाई चल रही थी। इसके बाद सारिका और कपिल देव के बीच कुछ समय के लिए अफेयर चला। दोनों के बीच बात बढ़ती इससे पहले ही रोमी भाटिया ने फिर से अपने प्यार को हासिल कर लिया।
(फोटो सोर्स- गूगल)
इसके बाद रोमी और कपिल ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। उस समय रोमी ने घर से भागकर शादी की बात कही थी। तब कपिल ने रोमी को ऐसा करने से मना कर दिया था और कहा हम अपने परिवालों को दुखी कर कभी खुश नहीं रह सकते।
(फोटो सोर्स- गूगल)
काफी मशक्कत के बाद दोनों ने अपने घर वालों को मना लिया और पूरे रिति-रिवाज के साथ 1980 में दोनों की शादी हुई। शादी के वक्त दोनों 21 साल के साथ थे।
(फोटो सोर्स- गूगल)
शादी के 16 साल तक कपिल और रोमी के घर बच्चे की किलकारी सुनाई नहीं दी थी। दोनों ने बच्चे की उम्मीद तक छोड़ दी थी, लेकिन 1996 में उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम आमिया देव हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)