MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • शेर की दहाड़ के साथ आईपीएल में उतरेगा पंजाब, क्या आपने देखा टीम का नया LOGO

शेर की दहाड़ के साथ आईपीएल में उतरेगा पंजाब, क्या आपने देखा टीम का नया LOGO

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL2021) की नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) अपना नाम और लोगो बदल दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नाम से जानी जाएगी। बता दें कि 18 फरवरी को चैन्नई में आईपीएल का मिनी ऑक्शन (IPL auction) होने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम लंबे समय से अपना नाम और लोगो बदलने का सोच रही थी और इस बार ऑक्शन से पहले फ्रेंजाइजी ने अपना पूरा रूप बदल लिया है। आइए आपको भी दिखाते हैं इस लोगो में क्या खास है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 18 2021, 12:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब इस बार आईपीएल में नए रूप-रंग में नजर आएगी। पंजाब ने 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली नीलामी से पहले अपना नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर लिया। बुधवार को टीम का नया लोगो (प्रतीक चिन्ह) भी जारी किया है।

28

किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बुधवार को एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, 'यह हमारा आखिरी ट्वीट है, थैंक्यू ट्विटर और साड्डे फैन।' बता दें कि अब ये पेज पंजाब किंग्स नाम से अपडेट हो गया है।

38

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा ने भी ट्वीट कर लिखा कि 'इस नए साल में मैंने संकेत दिया था कि 2021 की नई शुरुआत होगी, इसलिए हमारा नया नाम और लोगो का वादा किया गया था। अब साड्डा पंजाब #PunjabKings होगा। मैं नए रोमांच को अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ शेयर करने के लिए सुपर रोमांचित और उत्साहित हूं। #SaddaPunjab #PBKS @PunjabKingsIPLL।'

48

पंजाब किंग्स के पुराने और नए लोगो को देखा जाए तो इसमें बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, सिर्फ कलर्स और नाम को बदला गया है। पहले सफेद बैक ग्राउंड पर लाल रंग से किंग्स इलवेन पंजाब लिखा गया था, अब लाल बैक ग्राउंड पर सफेद रंग से पंजाब किंग्स लिखा गया है। वहीं, पहले लोगो में 2 शेर बने थे, वहीं, नए लोगो में बीच में एक शेर बना हुआ है।

58

सोशल मीडिया पर टीम का नया लोगो वायरल हो रहा है। कुछ फैन ने ट्विटर पर पंजाब किंग्स के नाम से एक ट्वीट करना शुरू किया है जिसमें टीम का नया लोगो शेयर किया जा रहा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि- 'ऐसा लगता है कुछ कराया नहीं है, पर कराया है।'

68

बता दें कि पंजाब की टीम आईपीएल की उन तीन टीमों में शामिल है जिसने अब तक यह खिताब नहीं जीता है। एक बार टीम फाइनलिस्ट रही थी और 1 बार तीसरे नंबर पर आई थी। टीम के पास अनिल कुंबले जैसे हैड कोच हैं। साथ ही बेहतरीन बैटिंग ऑर्डर और शमी जैसे बॉलर के साथ भी टीम अबतक आईपीएल में अपना दम नहीं दिखा पाई है।

78

पंजाब की टीम इस बार कई बदलाव के साथ आईपीएल के 14वें सीजन में आना चाह रही है। हाल ही में उन्होंने अपने धुआंधार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम से रिलीज कर दिया था। मैक्सी के साथ ही टीम ने करुण नायर, हार्डस विलजॉन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह को भी रिलीज किया है।

88

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के अलावा, मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल भी पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल की नीलामी में सबसे ज्यादा 53.2 करोड़ के पर्स के साथ आएगी। 9 खिलाड़ियों की जगह अब भी टीम में खाली है, जिसमें से 5 विदेशी और 4 इंडियन खिलाड़ी होंगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved