MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 2021 के 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों में 3 भारतीय, जानें किस नंबर पर आते हैं कप्तान कोहली से लेकर धोनी

2021 के 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों में 3 भारतीय, जानें किस नंबर पर आते हैं कप्तान कोहली से लेकर धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। यहां क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर क्रिकेट बोर्ड हैं। क्रिकेटर्स भी अपनी पूरी कोशिश करते हैं कि वह हर जगह अपना और अपनी टीम का नाम ऊंचा करें। इस समय भले ही पूरी दुनिया महमारी के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारतीय क्रिकेटर आज भी सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं, 2021 के 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों (Richest cricketers in 2021) के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 13 2021, 10:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सचिन तेंदुलकर-  870 करोड़
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 'क्रिकेट के भगवान' हैं। क्रिकेट के हर रिकॉर्ड में उनका नाम जरूर होता है। 2021 में सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने ऑन और ऑफ-फील्ड काम दोनों के जरिए बहुत पैसा कमाया है। बता दें कि वह फिलिप्स, ब्रिटानिया, वीज़ा, बीएमडब्ल्यू, पेप्सी, ल्यूमिनस, एडिडास, कैनन, कैस्ट्रोल जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांडों के साथ जुड़े रहे हैं। 

25

एमएस धोनी-  840 करोड़
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं। जिनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये है। वह रीबॉक, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेयस जैसे इंटरनेशनल ब्रांडों से जुड़े रहे हैं। धोनी के अन्य एंडोर्समेंट ब्रांडों में स्निकर्स, गोएड्डी, ओरिएंट, गल्फ ऑयल और बहुत कुछ शामिल हैं। उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया में 100  सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था। बता दें कि वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में एकमात्र कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2007, ICC ODI वर्ल्ड  कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी। 

35

विराट कोहली-  696 करोड़
इस सूची में विराट कोहली (Virat Kohli ) एकमात्र खिलाड़ी हैं जो इस समय खेल रहे हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, वो दिन दूर नहीं जब वह इन सभी से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 696 करोड़ रुपये है। वह प्यूमा, ऑडी, एमआरएफ, कोलगेट-पामोलिव, टिसॉट जैसे कुछ ब्रांडों से भारी राशि कमाते हैं। इसके अलावा, उनके पास WROGN नाम से अपनी खुद का क्लोदिंग ब्रांड भी है जो ऑनलाइन स्टोर्स पर काफी पॉपुलर हैं। कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फोर्ब्स 2020 की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। 

45

रिकी पोंटिंग- 492 करोड़
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को दो वर्ल्ड कप खिताब दिलाए। क्रिकेट के अलावा, उन्होंने, कमेंट्री और कोच के रूप में भी खूब पैसे कमाए हैं। उनकी कुल संपत्ति 492 करोड़ रुपये है। उनके पॉपुलर ब्रांड विज्ञापन में वल्वोलिन, एडिडास, रेक्सोना आदि बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की फ्रेंचाइजी के हेड कोच भी हैं। 

55

ब्रायन लारा-  454 करोड़
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) को 'प्रिंस ऑफ पोर्ट ऑफ स्पेन' के नाम से जाना जाता है। 1990-2007 तक उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए शानदार पारियां खेली और खूब पैसा भी कमाया। 2021 में उनकी संपत्ति का आंकलन 454 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के साथ ही उन्होंने गोल्फ से भी पैसा कमाया। सचिन की तरह वह भी लंबे समय से टायर ब्रांड एमआरएफ से जुड़े है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image2
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
Recommended image3
U19 वर्ल्ड कप: टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी-देखें पूरी लिस्ट
Recommended image4
U19 World Cup: टूटकर बिखर गया पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान
Recommended image5
दिनेश कार्तिक से शोएब मलिक तक: एक से ज्यादा शादी करने वाले 10 क्रिकेटर, 3 बार दूल्हा बना एक दिग्गज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved