- Home
- National News
- काफी विवादित रही है इस नेता की पर्सनल लाइफ, लाइव टीवी पर गालियां तक दे डाली थी, सुलह होते ही सब खत्म
काफी विवादित रही है इस नेता की पर्सनल लाइफ, लाइव टीवी पर गालियां तक दे डाली थी, सुलह होते ही सब खत्म
नई दिल्ली: दिल्ली में इस बार विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। जहां आम आदमी पार्टी अपने काम के दम पर जीत का दंभ भर रही है वहीं बीजेपी और कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है। दिल्ली चुनाव को लेकर हम आपको मजबूत नेताओं की जिंदगी से जुड़ी वो बातें बता रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। इस कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भर्ती की। इनकी जिंदगी काफी विवादित रही है। खासकर उनकी पर्सनल लाइफ...
18

10 मई 1974 को जन्में सोमनाथ भारती राजनीति में आने से पहले वकील रह चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली के मालवीय नगर से इलेक्शन लड़ा और जीत दर्ज की। उस कार्यकाल में वो दिल्ली सरकार में मंत्री भी रहे।
38
2015 में हुए चुनाव में वो दुबारा मालवीय नगर से विधायक चुने गए। इस बार तीसरी दफा सोमनाथ भारती मालवीय नगर से ही किस्मत आजमा रहे हैं।
48
सोमनाथ भारती की जिंदगी काफी विवादित रही है। उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया था।
58
सोमनाथ भारती की पत्नी ने उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि जब वो गर्भवती थी तब सोमनाथ ने उनके पीछे कुत्ते छोड़ दिए थे।
68
साथ ही विधायक की पत्नी ने उनपर एक बार जबरदस्ती गर्भपात भी करवाने का आरोप लगाया था।
78
हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह गई, जिसके बाद इस केस को वापस ले लिया गया था।
88
सोमनाथ भारती पर एक महिला पत्रकार से बदसलूकी का भी आरोप लगा था। इसे लेकर उनपर केस दर्ज करवाया गया था। महिला पत्रकार ने उनपर गालियां देने और आपत्तिजनक टिपण्णी करने का आरोप लगाया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos