AAP कार्यकर्ता ही पूंछ रहे सवाल, क्या फर्जी है CM अरविंद केजरीवाल का टाउनहॉल?
नई दिल्ली: विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर शह और मात का खेल तेज हो गया है। राजनीति का तीखा खेल सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने वार रूम बनाए हैं जहां से पार्टी का प्रचार किया जा रहा है और विरोधी पर हमले भी हो रहे हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के और उनसे प्रभावित कई सोशल ग्रुप भी दिल्ली चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। "Main Hoon Dilli - मैं हूं दिल्ली" बीजेपी का ऐसा ही एक फेसबुक ग्रुप है। ग्रुप पर एक वीडियो के जरिए अरविंद केजरीवाल के टाउनहाल को लेकर संगीन आरोप लगाया गया है।
14

चुनाव की घोषणा होने से पहले ही आम आदमी पार्टी के चीफ और मुख्यमंत्री केजरीवाल टाउनहाल के जरिए सीधे लोगों से संवाद कर रहे हैं और अपनी सरकार का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत करने के साथ ही पार्टी के एजेंडा के लिए लोगों से सुझाव मांग रहे हैं। Main Hoon Dilli - मैं हूं दिल्ली पेज पर एक वीडियो के जरिए आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल बैक टू बैक दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में जो टाउनहाल कर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं वो पूरी तरह फिक्स है। क्योंकि दिल्ली के सामान्य नागरिक के तौर पर केजरीवाल से सवाल पूछने वाले लोग दरअसल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। बताते चलें कि मंगलवार तक केजरीवाल ने दिल्ली में सात टाउनहाल कर लिए हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 54 सेकेंड का है। इसमें तीन लोगों के सवाल और उन पर केजरीवाल के जवाब हैं। पहला सवाल अभिषेक तिवारी नाम का एक शख्स पूछता नजर आ रहा है। इसी के साथ वीडियो की हाफ स्क्रीन में एक पोस्टर नजर आता है जिसमें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नव वर्ष की शुभकामना संदेश लिखा है। पोस्टर में नीचे एक शख्स भी नजर आता है। वीडियो के दावे की मानें तो पोस्टर में नजर आने वाला शख्स केजरीवाल से सवाल पूछने वाला अभिषेक तिवारी ही है। आप नेताओं के साथ कुछ और तस्वीरों में दावा किया गया है।
34
वीडियो में दूसरा सवाल पूछने वाले शख्स का नाम संजय चौधरी है। संजय को लेकर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं और उसे भी आप का कार्यकर्ता ही करार दिया गया है।
44
तीसरा सवाल पूछने वाली एक महिला हैं जिनका नाम दीपाली मेहता है। वीडियो में कथित तौर पर दीपाली की कुछ तस्वीरें हैं जिसमें वो आप का प्रचार करती नजर आ रही हैं। इसे खूब देखा गया है। इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos