- Home
- National News
- बुलट पर निकले मनोज तिवारी, दिल्ली में मीनाक्षी लेखी संग विजय गोयल ने केजरीवाल को दिखाया BJP का दम
बुलट पर निकले मनोज तिवारी, दिल्ली में मीनाक्षी लेखी संग विजय गोयल ने केजरीवाल को दिखाया BJP का दम
नई दिल्ली: केंद्र शासित राज्य में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। सत्ता की जंग जीतने के लिए बीजेपी ने गुरुवार को दिल्ली में जबरदस्त बाइक रैली निकली।
14

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी बुलट पर नजर आए। उनके पीछे विजय गोयल विक्ट्री की मुद्रा बनाते सवार दिखे। सपोर्ट जुटाने के लिए बीजेपी प्रोफेशनल युवाओं का भी सहारा ले रही है। दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी ने विजय संकल्प अभियान रैली 2020 निकाली।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
इसमें हजारों युवा प्रोफेशनल मोटरसाइकिल के जरिए राजधानी में घूम-घूमकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से लेकर विजय गोयल मीनाक्षी लेखी जैसी नेताओं ने पार्टी के अभियान में हिस्सा लिया।
34
ये बाइक रैली दिल्ली बीजेपी के दफ्तर पंत मार्ग से निकली। मनोज तिवारी ने कहा कि बहुत सारे प्रोफेशनल युवाओं ने बीजेपी के समर्थन में एक मोटरसाइकिल रैली निकालने की इच्छा जताई थी
44
इसके बाद रैली निकालने का फैसला लिया गया। मनोज तिवारी ने बताया कि यह रैली का पहला चरण होगा अभी ऐसी कई रैलियां और भी निकाली जाएंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos