MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • सिराज सीट से 6 बार जीतकर जयराम ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए 10 VIP उम्मीदवारों में किसे मिली खुशी और किसे गम

सिराज सीट से 6 बार जीतकर जयराम ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए 10 VIP उम्मीदवारों में किसे मिली खुशी और किसे गम

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सभी 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 12 नवंबर को एक चरण में ही हुई। राज्य में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही इस बार भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आइए तस्वीरों के जरिए राज्य की 10 वीवीआईपी सीट पर नजर डालते हैं।  

3 Min read
Author : Ashutosh Pathak
| Updated : Dec 08 2022, 02:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा ने इस बार भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वे सराज विधानसभा सीट से मैदान में थे। वे लगातार छठीं बार चुनाव जीते हैं। जयराम ठाकुर को कुल 52 हजार 76 हजार वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को 15 हजार 69 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

राज्य सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जसवन-प्रागपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। बिक्रम सिंह को कुल 22 हजार 189 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह मनकोटिया को 20 हजार 318 वोट मिले। 

310

कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य में 8 बार विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने 9वीं बार विधायक बनने के लिए दरंग विधानसभा सीट चुनी थी। दरंग सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें 34 हजार 856 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूरन चंद को 35 हजार 843 वोट मिले। 

410

कद्दावर कांग्रेस नेता और मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को पार्टी ने हरोली विधानसभा सीट से मैदान उतारा था। मुकेश अग्निहोत्री चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 37 हजार 560 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राम कुमार को 28 हजार 875 वोट मिले। 

510

हिमाचल प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री रहे राजीव सैजल को इस बार पार्टी ने कसौली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। राजीव चुनाव हार गए हैं। उन्हें 20 हजार 930 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 27 हजार 377 वोट मिले।

610

राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राकेश सिंघा ने थेओग विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई थी। राकेश चुनाव हार गए हैं। उन्हें 12 हजार 3 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 18 हजार 709 वोट मिले। 

710

राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री रही सरवीन चौधरी को पार्टी ने इस बार शाहपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। सरवीन चुनाव हार गई हैं। उन्हें 23 हजार 931 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह को 35 हजार 862 वोट मिले। 

810

राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खु को पार्टी ने नादौन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। सुखविंद्र सिंह चुनाव जीत गए है। उन्हें 34 हजार 545 वोट मिले, जबकि भाजपा के विजय कुमार को 31 हजार 389 वोट मिले। 

910

राज्य सरकार में मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज को पार्टी ने इस बार कसुंप्टी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। सुरेश भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। उन्हें 16 हजार 820 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह को 25 हजार 759 वोट मिले। 

 

1010

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने इस बार शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट दिया है। विक्रमादित्य चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 32 हजार 973 वोट मिले, जबकि भाजपा के रवि कुमार मेहता को 19 हजार 654 वोट मिले।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AP
Ashutosh Pathak
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karwa Chauth: और कितना इंतजार, आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानें 20 शहरों की मूनराइज टाइमिंग
Recommended image2
वोट चोरी’ और संविधान पर आर-पार! 1 नवंबर को दिल्ली में क्या करने जा रहा INDIA ब्लॉक?
Recommended image3
Gujarat Murder Case: महिला से मिलने गया मैनेजर, पेड़ से बांधकर पीटा, मौत, आखिर क्या था मामला?
Recommended image4
Virar News: फ्लैट में मृत मिले 3 भाई-बहन, मौत से पहले बनाया था आखिरी वीडियो, जांच में क्या पता चला?
Recommended image5
Double PAN Card Case: आजम खान-अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 10 साल की सजा सस्पेंड, क्या जेल से बाहर आएंगे?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved