MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • इस तरह छीलेंगे तो झटपट छिल जाएगा लहसुन, बिना नाखून लगाए अपने आप उतर जाएंगे छिलके

इस तरह छीलेंगे तो झटपट छिल जाएगा लहसुन, बिना नाखून लगाए अपने आप उतर जाएंगे छिलके

फ़ूड डेस्क: भारतीय खाने में कई तरह के मसाले डाले जाते हैं। कुछ सब्जियां या हर्ब्स भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। इनमें अदरक-लहसुन शामिल है। लहसुन का उपयोग सब्जी की ग्रेवी को रिच करने के साथ-साथ खाने के टेस्ट को इनहेंस करने के लिए किया जाता है। इसके कई औषधीय गुण भी हैं। ये खाने में तो लाजवाब है लेकिन इसे छीलना सर दर्द होता है। लहसुन की कली को लेकर लोग घंटों उसे छिलने में वेस्ट करते हैं। अगर ज्यादा मात्रा में लहसुन चाहिए तो फिर तो समझ लीजिये अच्छा-ख़ासा टाइम बर्बाद। ऐसे में आज हम आपको लहसुन छिलने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे ये पांच मिनट के अंदर छील जाएंगे।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 29 2020, 05:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सर्दियों में लहसुन की चटनी और अचार को बड़े चाव से खाया जाता है। इसके औषधीय गुण सर्दियों में आपको कई बीमारियों से बचाकर रखते हैं। लेकिन जब बात इन्हें छिलने की आती है, तब होती है समस्या। 

27

आज हम आपकी इसी समस्या का सोल्यूशन लेकर आए हैं। आज हम आपको पांच आसान तरीके बताएंगे जिससे आप बड़ी ही आसानी से लहसुन छील लेंगे। आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी ना ही आपका समय बर्बाद होगा। 

37

लहसुन छिलने से पहले कलियों को एक घंटे के लिए पानी में डूबो दें। इसके बाद उन्हें बाहर निकालें और कपड़े से पोंछ ले। अब  इन्हें स्लैब पर रखकर हलके हाथ दबा लें। इतने में ही लहसुन का छिलका अपने आप उतर जाएगा। 

47

अगर लहसुन के छिलके को आसानी से उतारना है तो उसका ऊपरी हिस्सा काट लीजिये। इससे लहसुन का छिलका आसानी से उतर जाएगा। अगर आपको लहसुन जल्दी से उतारना है तो उसे पहले काट लीजिये। इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा। 
 

57

लहसुन को जल्दी छीलना है तो उसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। जब आप लहसुन को माइक्रोवेव से बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएगा। 

67

अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो फिर लहसुन को कड़ाही या फिर तवे में गर्म कर लें। इससे लहसुन का छिलका आराम से उतरते जाएगा। 

77

लहसुन की सारी कलियों को अलग-अलग कर एक डिब्बे में डाल दीजिये। इसके बाद एक से दो मिनट के लिए उसे जोर-जोर से हिला लें। ऐसा करने से डिब्बे में ही लहसुन के छिलके उतर जाएंगे।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved