MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
Kal Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Republic Day: तिरंगा पास्ता से लेकर ढोकला तक, इस तरह बनाएं स्वाद से लबरेज ये 6 डिशेज

Republic Day: तिरंगा पास्ता से लेकर ढोकला तक, इस तरह बनाएं स्वाद से लबरेज ये 6 डिशेज

फूड डेस्क: 26 जनवरी को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। पूरे भारत में संविधान लागू होने वाले दिन यानी की गणतंत्र दिवस का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली के राजपथ लेकर हर स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान में ध्वाजारोहण होता है। लेकिन इस बार भी कोरोना महामारी के कारण गणतंत्र दिवस (Gantantra Divas) की रौनक कम नजर आएगी। स्कूल बंद होने के चलते इस बार भी बच्चे घर में ही रहेंगे। ऐसे में अगर आप घर में सभी को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा पस्ता से लेकर ढोकला तक बनाकर खिला सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं, 6 ऐसी ट्राई कलर डिश, जिसे आपको ट्राई करना चाहिए...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 25 2022, 08:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

गणतंत्र दिवस पर कुछ पीने के लिए बनाना चाह रहे है, तो इस बार तिरंगा लस्सी ट्राई करें। इसे बनाने के लिए दही को फेंटें और इसमें दही में चीनी और इलाइची पाउडर मिला दीजिए। अब इसके 3 भाग करके पहले में केसरिया रंग पाने के लिए केसर की चाशनी को दही के साथ मिलाएं। हरा रंग पाने के लिए खस सिरप और दही को अलग-अलग मिला लें। सफेद रंग के लिए दही को ऐसे ही रख दीजिए। एक गिलास में, पहले खस लस्सी और उसके बाद सादा सफेद लस्सी डालें और फिर केसरिया लस्सी डालकर ऊपर से नट्स से सजा कर सर्व करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

नाश्ते में गणतंत्र दिवस पर आप तिरंगा ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सूजी को दही में मिलकार इस घोल को एक बड़े बाउल में डालिए, थोड़ा सा नमक डाल कर तीन बराबर भागों में बांट लीजिए। केसरिया का घोल बनाने के लिए, बैटर के एक भाग में कश्मीरी मिर्च पाउडर और टमॅटो कैचप मिलाएं। सफेद बैटर के लिए, सादे बैटर के एक हिस्से को एक अलग बाउल में रख दें। हरा घोल बनाने के लिए पालक की प्यूरी, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और एक चुटकी नमक मिला लें। अब तीनों बैटर पर तिरंगा के कलर में डालकर 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें और राई-कढ़ी पत्ता से तड़का लगाकर सर्व करें।

36

ट्राय कलर पास्ता बनाने के लिए उबले हुए पास्ता का 3 सॉस में टॉस करें। पहले में  मारिनारा सॉस, दूसरे भाग में अल्फ्रेडो और तीसरे भाग में पेस्टो सॉस डालें और टॉस करके झंडा बनाकर सर्व करें।

46

गणतंत्र दिवस पर आप शाम के नाश्ते में तिरंगा सैंडविच भी बना सकते हैं। इसके लिए गाजर को कद्दूकस कर मेयोनीस में मिला दें। ब्रेड स्लाइस को मक्खन लगाकर एक तरफ रख दें। हरी परत के लिए, एक बाउल में पुदीने की चटनी, पनीर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें। अब ब्रेड स्लाइस को साफ सूखी सतह पर रखें और ऊपर से हरा मिश्रण फैलाएं। दूसरी ब्रेड स्लाइस को मक्खन वाली तरफ नीचे की ओर रखें और उसके ऊपर गाजर का मिश्रण फैलाएं तीसरी ब्रेड स्लाइस डालें और ऐसे ही या ग्रिल करके सर्व करें।

56

तिरंगा खांडवी बनाने के लिए चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए मिश्रण को करीब 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसे तीन भागों में बांटे और ग्रीन और ऑरेंज फूड कलर मिलाएं। इसके साथ ही इसे घी लगी थाली के पीछे की तरफ एक चम्मच घोल फैलाएं और कुछ सेकंड के लिए प्रतीक्षा करें। फिर, रोल अप करने का प्रयास करें। इन रोल्स को राई, कढ़ी पत्ता और नारियल से फ्राई कर सर्व करें।

66

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप तिरंगा पुलाव बना सकते हैं। इनके तीन अलग-अलग रंग की परतें बनाने के लिए, हरा रंग देने के लिए पालक, सफेद परत वाले चावल बनाने के लिए नारियल के दूध और केसरिया परत बनाने के लिए टमाटर का उपयोग करें और इसे नॉर्मल पुलाव की तरह बनाकर झंडे जैसा सजाकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2022: बच्चों के लिए इस बार गणतंत्र दिवस पर स्पेशल ट्रीट, लड्डू नहीं बनाइए तिरंगा पेस्ट्री

Republic Day: ना रखें कोई बैर या द्वेष, इस बार सभी को देशभक्ति से ओत-प्रोत इन मैसेज से करें विश

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
How to Keep Lemons Fresh: फ्रिज में नींबू जल्दी हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 3 स्टोरेज ट्रिक्स
Recommended image2
Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
Recommended image3
Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Recommended image4
Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी
Recommended image5
Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी में बिना चीनी बनाएं ये 3 स्वादिष्ट भोग, बनाने में भी आसान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved