MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Basant Panchami 2022: पीले भात से लेकर राजभोग तक सरस्वती पूजा में बनाएं ये 6 रेसिपी, देवी मां हो जाएगी प्रसन्न

Basant Panchami 2022: पीले भात से लेकर राजभोग तक सरस्वती पूजा में बनाएं ये 6 रेसिपी, देवी मां हो जाएगी प्रसन्न

फूड डेस्क : बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) या सरस्वती पूजा (Saraswati Pooja) का त्योहार शनिवार, 5 फरवरी 2022 को मनाया जा रहा है। यह एक त्योहार है जो माघ के हिंदू चंद्र महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है, जो सर्दियों के मौसम के अंत और वसंत के आने का प्रतीक है। इस दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और उन्हें पीले रंग से बने भोजन का भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं। ये रंग समृद्धि, शांति, प्रकाश, आशावाद और ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, 6 पीले रंग के पकवान (Yellow Colour recipes), जो आप देवी मां को भोग लगाकर उनकी असीम कृपा पा सकते हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 04 2022, 04:10 PM IST| Updated : Feb 05 2022, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

क्यों बनाए जाते हैं पीले रंग के पकवान?
पीले रंग को प्रकृति की प्रतिभा और जीवन की जीवंतता का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़ों में माता सरस्वती (Devi Saraswati) की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें पीले रंग की चीजों से ही भोग लगाया जाता है, क्योंकि उन्हें ये रंग अति प्रिय है। 

27

देवी मां को लगाएं पीले भात का भोग
इस दिन माता सरस्वती केसरी हलवा और मीठे चावल का भोग लगता है। यह भोग सुगंधित चावल, देसी घी, चीनी, मावा, बहुत सारे सूखे मेवे और सबसे महत्वपूर्ण केसर से तैयार किया जाता है, जो इसे एकदम पीला रंग देता है।

37

खिचड़ी
इस दिन नमकीन में सरस्वती मां को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। बसंत पंचमी के अवसर पर आप भी चावल और दालों के साथ शुद्ध घी और ढ़ेर सारी हेल्दी सब्जियां डालकर खिचड़ी बना सकते हैं।

47

बूंदी के लड्डू
बूंदी के लड्डू किसी भी शुभ त्योहार या अवसर के लिए पसंदीदा मिठाई है। इसे बेसन के छोटे-छोटे पकौड़ों से बनाया जाता है, तली हुई और गर्म चीनी की चाशनी में बेसन की पकौड़ियों को डुबोया जाता है, और फिर इससे लड्डू बनाएं जाते है। जिसे बाद में मेवों से सजाया जाता है।

57

राजभोग
ये स्पंजी बंगाली मिठाई पनीर के साथ बनाई जाती है और इसमें केसर, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डाला जाता है। साथ ही मीठी चाशनी में पकाया जाता है। बंसती पंचमी पर मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं।

67

बेसन चूरमा
बेसन, घी और पिसी चीनी के साथ बनाया गया, राजस्थान का यह व्यंजन बसंत पंचमी के त्योहार पर जरूर बनाया जाता है। इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के नट्स भी डाल सकते हैं।
 

77

केसरी शीरा
बसंत पंचमी के दिन तक पूरे भारत में ठंड पड़ती है। ऐसे में आप इस दिन केसरिया शीरा बना सकते हैं। इसे खासतौर पर महाराष्ट्रीयन और गुजराती घरों में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सूजी और दूध का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही पीला रंग देने के लिए केसर और खूब सारे नट्स डाले जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Vasant Panchami 2022: सफलता पाने के लिए हर स्टूडेंट्स ध्यान रखें देवी सरस्वती के ये 8 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी है मां सरस्वती... कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved