30 रुपए में घर पर बनाएं 15 सौ रुपए वाली मिठाई, बनाने में लगेंगे मात्र 10 मिनट
फ़ूड डेस्क: मीठा खाना भारत में कई लोगों को पसंद है। भारत में कई तरह की मिठाइयां मिलती है। हर राज्य की कुछ अलग स्पेशल और यूनिक मिठाइयां होती है। लेकिन कुछ ऐसी मिठाइयां भी होती है जो भारत के हर कोने में चाव से खाई जाती है। रसमलाई इन्हीं मिठाइयों में गिनी जाती है। लेकिन बाजार में आपको रसमलाई 12 सौ रूपये किलो मिलेगी। वहीं आज हम आपको घर पर ही रसमलाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये रसमलाई झटपट बन भी जाएगी और इसे बनाने में आपको 30 रूपये का खर्च आएगा। तो इस सस्ती झटपट मिठाई को बनाने के लिए आपको चाहिए...

झटपट ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालने के लिए चढ़ाएं।

जब दूध अच्छे से खौल जाए तो उसमें पहले से ठंडे दूध में केसर मिलाया हुआ दूध डाल दें।
अब इसमें कुटी हुई इलायची मिला लें।
इसे खौलाते ही रहेंगे। बीच-बीच में चलाते रहे। ताकि दूध नीचे से जले ना। अब इसमें बादाम-काजू डाल दें।
थोड़ी देर इसे खौलाएं और फिर इसमें चीनी मिला दें। इसे अच्छे से चलाते रहे।
इसे तब तक खौलाना है जब तक दूध दो तिहाई ना रह जाए। ये बेहद गाढ़ा हो जाएगा।
अब ब्रेड स्लाइस लें और ग्लास से इसे गोल-गोल काट लें।
अब ब्रेड लें और इसे तैयार रबड़ी में डूबा लें। उन्हें प्लेट में निकाल लें।
प्लेट के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डाल कर इसकी सजावट कर लें। साइड से रबड़ी डालें।
लीजिये बेहद सस्ते में तैयार हो गई रसमलाई। इसे आप गेस्ट्स को सर्व कर उनका दिल जीत सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.