- Home
- Lifestyle
- Food
- स्टार्टअप: गाय के दूध बिना बना मोजरेला चीज, अमेरिका में वीगन फूड के लिए डाली जा रही ये खास चीज
स्टार्टअप: गाय के दूध बिना बना मोजरेला चीज, अमेरिका में वीगन फूड के लिए डाली जा रही ये खास चीज
फूड डेस्क : चीज का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। चीज वाला पिज्जा या पास्ता किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन जो लोग वीगन है वह दूध या दूध से बनी चीजें खाना छोड़ देते हैं। ऐसे में उन्हें चीज खाना भी छोड़ना पड़ता है। इसे देखते हुए यूएसए के सैन फ्रांसिस्को में गाय के दूध के बिना मोजरेला चीज बनाने की तैयारी की जा रही है। साइंटिस्ट का कहना है कि जानवरों के दूध से चीज को बनाने का काम 2 हजार साल पहले से किया जा है, लेकिन इसने जानवरों को बहुत नुकसान पहुंचाया है इसलिए हम चीज बनाने के लिए एक आधुनिक तकनीक लेकर आए हैं।

दूध की जगह इस चीज का होगा इस्तेमाल
न्यू कल्चर कंपनी का कहना है कि वह दूध की जगह जानवर मुक्त केसीन प्रोटीन का यूज कर रही है। इसके बाद इसका फर्मेंटेशन कर मोजेरेला चीज तैयार किया जा रहा है।

Casein Protein क्या होता है?
केसीन प्रोटीन एक फास्फो प्रोटीन है जो आमतौर पर दूध में पाया जाता है। यह प्रोटीन गाय के दूध में लगभग अस्सी 80% तथा मानव दूध में 20% पाया जाता है।
केसीन प्रोटीन के फायदे
केसीन एक फुल प्रोटीन है जिसमें अमीनो एसिड होते हैं जो हमारे बॉडी को डेयरी प्रोडक्ट से मिलता है। यह हमारी शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रोटीन है इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है।
स्टार्टअप से किया चीज बनाने का काम
सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप न्यू कल्चर के वैज्ञानिकों की एक टीम चीजमेकिंग की कला को मॉर्डन बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। कंपनी के साइंटिस्ट का कहना है कि बिना गाय के दूध के चीज को 2023 तक लांच किया जाएगा ।
एनिमल फ्री और लैक्टोज़ फ्री चीज
न्यू कल्चर वेबसाइट पर, कंपनी का कहना है कि इसका 'ये मोजेरेला चीज किसी भी अन्य मोजेरेला से अलग है हालांकि, इसका स्वाद, बनावट और खिंचाव आम चीज की तरह ही होता है। लेकिन यह एनिमल फ्री, लैक्टोज़ फ्री और अर्थ-फ्रेंडली भी है।'
इस तरह बनाया जा रहा चीज
इस चीज को बनाने के लिए जानवरों से मुक्त केसीन प्रोटीन को पानी, वसा, चीनी, विटामिन और खनिजों को एक साथ मिलाया जाता है। कंपनी नारियल तेल, सनफ्लावर तेल और कैनोला तेल जैसे पौधे आधारित वसा का उपयोग करती है। इतना ही नहीं, वे केवल पौधे से निकली शक्कर का उपयोग करते हैं। जैसे मकई से ग्लूकोज, बीज और अनाज से माल्टोस। इन सबको मिलाकर इस फर्मेंटेशन के लिए डाला जाता है।
18 महीने से काम कर रही कंपनी
न्यू कल्चर के सह-संस्थापक मैट गिब्सन का कहना है कि फर्मेंटेशन का उपयोग करके केसीन प्रोटीन बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन उनकी टीम और कंपनी ने पिछले 18 महीनों में कुछ बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। आने वाले कुछ समय में ये बनकर तैयार हो जाएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.