- Home
- Lifestyle
- Food
- क्रिसमस में घर पर बना रहे हैं केक? अंडे की जगह मैदे में मिलाए ये चीज, फूल कर ओवन से निकलेगा केक
क्रिसमस में घर पर बना रहे हैं केक? अंडे की जगह मैदे में मिलाए ये चीज, फूल कर ओवन से निकलेगा केक
फूड डेस्क. दिसंबर का महीना है और जल्द ही क्रिसमस का त्यौहार आने वाला है। आप सभी लोग सेलेब्रेशन के लिए बढ़िया केक कुकिंग आइडियाज सोच रहे होंगे। और हो भी क्या न हो क्रिसमस पर मेहमानवाजी करते समय केक का स्वाद और लुक एकदम शानदार होना चाहिए। पर एक समस्या तो है केक, पेस्ट्री और बेकरी प्रोडक्ट्स का सुनते ही वेजिटेरियन लोगों के दिमाग में पहले ये ख्याल जरूर आता है कि इसमें अंडा तो नहीं है? तो हम आपको केक में एग न इस्तेमाल करने का सुपर सब्सटीट्यूट बता रहे हैं।

आमतौर पर बेकरी पदार्थों में ज्यादातर अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को अंडा खाने से परहेज होता है। ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसमें केक या कोई भी बेकरी प्रोडक्ट बनाते समय अंडे की जगह किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें कई चीजें शामिल है जो केक बनाने में एग्स के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं। और केक स्वादिष्ट भी बनेगा।
1. केला- ब्रेड, मफिंस आदि बनाने में मैश्ड केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ये काफी सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं।
2. सिरका और बेकिंग सोडा: इन दोनों का कॉम्बीनेशन अंडे की जगह पर करने से केक, ब्रड, मफिंस आदि काफी सॉफ्ट बनते हैं।
3. योगर्ट: दही भी एक अच्छा option है। आप बेकरी डिश बनाने में योगर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
4. कोई भी नट बटर का इस्तेमाल करने से केक, मफिंस स्वादिष्ट बनते हैं।
5. कार्बोनेटेड वॉटर यानी सोडा वॉटर का इस्तेमाल करने से केक आदि काफी फूले हुए और स्वादिष्ट बनते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.