- Home
- Lifestyle
- Food
- ऐसे बनाएंगे तो तवे से फूलकर ही निकलेगी हर रोटी, ये है रोटियां पलटने का सबसे सही तरीका
ऐसे बनाएंगे तो तवे से फूलकर ही निकलेगी हर रोटी, ये है रोटियां पलटने का सबसे सही तरीका
फ़ूड डेस्क: नर्म-नर्म और गर्म-गर्म रोटियां भला किसे पसंद नहीं होती। इन रोटियों को कोई भी एक के बाद एक कई गटक जाए। भारत में जिसे गोल रोटियां बनाने आ जाए, उसे कुकिंग में महारत पाने के बराबर समझा जाता है। लेकिन गोल रोटी फूल जाए, ये जरुरी नहीं है। फूली हुई गोल रोटी बनाना कला है, जिसे हर कोई नहीं सीख पाता। आज हम आपको रोटियां बनाने का वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपकी हर रोटी तवे से फूलकर ही नीचे उतरेगी। इस तरह से रोटियां बनाएंगे तो एक भी रोटी खराब नहीं होगी। परफेक्ट रोटियां बनाने के लिए आपको चाहिए... 2 कटोरी आटा 1 कटोरी पानी बेलते समय यूज होने वाला सूखा आटा

गर्मागर्म रोटियां बनाने की शुरुआत होती है आटा गूंधने से। आटे को सही तरीके से गूंधना काफी जरुरी है। अच्छे से गूंधने के बाद आटे को अलग रख दें।

15 मिनट के बाद गूंधे हुए आटे से गोल-गोल लोइयां बना लें। आप चाहें तो आटा गूंधने के बाद उसपर घी लगा दें। ताकि वो ड्राई ना हो।
अब एक लोई लें और उसे बेलन से अच्छे से गोल बेल लें। लोइयों को हलके-हलके हाथ बेलने से वो अपने आप घूमकर गोल आकार ले लेगी।
आप इन्हें चिपकने से बचाने के लिए इसपर सूखा आटा लगा दें। आटा लगाकर उसे बेल लें।
अब इसे गर्म तवे पर डाल दें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर रोटी फूले तो जब रोटियों पर हलके बुलबुले दिखे तभी इसे पलट दें।
अब इसे दूसरी तरफ पलट दें। इस दौरान आंच तेज रखें। तब ही रोटियां नर्म रहेगी। अब रोटी को सीधे आंच पर रखें। आप देखेंगे कि रोटियां फूल जाएगी।
अब इन्हें गर्म रखने के लिए कैसरोल में डाल दें। इसे तुरंत ना ढंके वरना भाप से रोटियां खराब हो जाएगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.