MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • ऑयल होने के कारण क्या आप भी नहीं खाते फ्रायम्स, इन 3 तरीकों से बिना तेल के फ्राई करें और खूब खाएं

ऑयल होने के कारण क्या आप भी नहीं खाते फ्रायम्स, इन 3 तरीकों से बिना तेल के फ्राई करें और खूब खाएं

फूड डेस्क : फ्रायम्स (Fryums) का नाम सुनते ही बच्चे हो या बड़े सभी का मन खाने का करने लगता है। लेकिन फ्रायम्स को तलने के लिए बहुत सारे तेल की जरूरत होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी अनहेल्दी होता है। इसी वजह से या तो हम इसे खाने से कतराते हैं या फिर बहुत ही कम मात्रा में खाते हैं, पर अब बच्चों को फ्रायम्स खिलाने हो या घर में आए मेहमानों को परसोना हो, इसको तलने के लिए आपको एक भी बूंद तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं तीन ऐसे आसान तरीके जिसके जरिए आप बिना तेल के फ्रायम्स (Oil Free Fryums) को तल सकते हैं...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 28 2021, 02:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ड्राय फ्राय
यह एक ऐसी तकनीक है जो काफी लंबे समय से चली आ रही है। स्ट्रीट वेंडर रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं। यदि आप खाना पकाने के लिए किसी मशीनरी का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो यह भी सही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

तरीका
इस तरीके से फ्रायम्स तलने के लिए आपको बस एक मोटे तले की कढ़ाई में 1 कप नमक लेना है और इसे कुछ देर के लिए गर्म करना है। इसमें फ्रायम्स डालें और तब तक चलाते रहें जब तक कि वे फूल कर बड़े ना हो जाए। तैयार है बिना तेल के तले हुए फ्रायम्स।

36

माइक्रोवेव फ्रायम्स
आजकल अधिकतर घरों में माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसमें बस खाना गर्म करते हैं या ज्यादा से ज्यादा केक बना लेते हैं, पर माइक्रोवेव का इस्तेमाल आप कई सारे रेसिपी के लिए भी कर सकते हैं इन्हीं में से एक है बिना तेल के फ्रायम्स तलना

46

तरीका
इसके लिए आप एक माइक्रो सेफ प्लेट लें और इसमें फ्रायम्स को ऐसे रखें कि वह थोड़ी दूरी पर हो। अब इस प्लेट को माइक्रोवेव के अंदर रखें और 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव चला दें। इसके बाद इसे एक बार बाहर निकालें और फिर से 30 सेकंड के लिए इसे माइक्रोवेव के अंदर रखें। आप देखेंगे कि माइक्रोवेव में रखे हुए फ्रायम्स साइज में बड़े हो गए हैं और तेल में तले हुए जैसे कुरकुरे और मजेदार लग रहे हैं।

56

एयर फ्रायर
मॉडर्न किचन और हेल्दी लाइफस्टाइल के चलते आजकल अधिकतर लोग बिना तेल वाला खाना पसंद करते हैं। ऐसे में एयर फ्रायर ऐसी मशीन है जिसमें बिना किसी तेल के आप तली हुई चीजों को बना सकते हैं और इसका मजा ले सकते हैं।

66

तरीका
एयर फ्रायर में फ्रायम्स तलने के लिए आप अब इसके बॉक्स में थोड़ी सी मात्रा में फ्राइम्स डालें। इन फ्राइम्स को आप को तेल से हल्का सा ब्रश करना है। याद रहें कि हमें इसमें बहुत ज्यादा तेल नहीं लगाना है सिर्फ हल्का सा ब्रश करना है। इसके बाद इसे 2 मिनट के लिए एयर फ्रायर में रख दें। आप देखेंगे कि 2 मिनट बाद एयर फ्रायर में रखे हुए फ्रायम्स से एकदम फूले हुए और कुरकुरे हो गए हैं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सूखा या पानी से भरा? नारियल बेचने वाले लड़के ने वीडियो में बताई 3 जबरदस्त ट्रिक
Recommended image2
Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां
Recommended image3
बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली
Recommended image4
एयर फ्रायर में बनाएं लिट्टी, न धुआं होगा न ज्यादा तेल, स्वाद रहेगा लाजवाब
Recommended image5
दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved