MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • खुलासा: ये है अमेरिका के नए राष्ट्रपति की सबसे बड़ी कमजोरी, देखते ही बच्चे की तरह मचल जाता है मन

खुलासा: ये है अमेरिका के नए राष्ट्रपति की सबसे बड़ी कमजोरी, देखते ही बच्चे की तरह मचल जाता है मन

फूड डेस्क: कहते हैं ना कि इंसान चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, उसके अंदर का बचपना कभी नहीं जाता। 20 जनवरी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के पद की शपथ लेने वाले जो बाइडेन भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं लेकिन उनके अंदर का बच्चा आज भी जिन्दा है। ये बच्चा समय-समय पर बाहर आ जाता है। खासकर आइसक्रीम देखकर। जी हां, जो बाइडेन को खाने में आइसक्रीम काफी पसंद है। जब भी उनकी नजर आइसक्रीम पर पड़ती है, वो बच्चों की तरह मचल पड़ते हैं। ताकत और रुतबे के बीच आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो बाइडेन को बच्चा बना देती है। आइये आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कैसे आइसक्रीम देखते ही मचल जाते हैं जो बाइडेन... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 20 2021, 08:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जो बाइडेन का आइसक्रीम प्रेम किसी से छिपा हुआ नहीं है। जब भी मौका मिलता है वो आइसक्रीम का स्वाद लेना नहीं भूलते। 

210

मई 2016 में एक आइसक्रीम ब्रांड के प्रमोशन के दौरान बाइडेन ने कहा था- मेरा नाम जो बाइडेन और मैं आइसक्रीम से प्यार करता हूं।  

310

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सबको लग सकता है कि मैं मजाक कर रहा हूं। लेकिन ऐसा नहीं है। 
 

410

बाइडेन एक बार में तीन-तीन आइसक्रीम खा लेते हैं। उन्हें जेनी चेन के आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद हैं। 
 

510

बाइडेन की फेवरिट आइसक्रीम चोको चिप्स फ्लेवर है। ज्यादातर वो इसी फ्लेवर की आइसक्रीम ऑर्डर करते हैं। 
 

610

बाइडेन जब भी आइसक्रीम खाते हैं, वो डबल स्कूप वैफल कोन में ऑर्डर करते हैं।  उन्हें कई बार आइसक्रीम खाते हुए स्पॉट किया गया है। 
 

710

2010 में बाइडेन ने कहा था कि वो ना शराब पीते हैं ना सिगरेट पीते हैं। लेकिन उन्हें आइसक्रीम काफी पसंद है। ये उनकी कमजोरी है। 

810

उनकी पसंदीदा आइसक्रीम चेन जेनी ने उनके ऊपर एक ख़ास आइसक्रीम भी लॉन्च किया है। इसके नाम उन्होंने व्हाइट हाउस चॉक्लेट चिप्स रखा है। 

910

तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे आइसक्रीम हाथ में पकड़ बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं जो बाइडेन। 

1010

जब भी मौका मिला है बाइडेन आइसक्रीम खाना नहीं भूलते। कई मौकों पर उन्हें दोनों हाथों में आइसक्रीम लेकर खाते देखा गया है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved