- Home
- Lifestyle
- Food
- घर पर 100 रुपए से सस्ती मिठाइयों से ही खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, सालभर होगी धनवर्षा
घर पर 100 रुपए से सस्ती मिठाइयों से ही खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, सालभर होगी धनवर्षा
फूड डेस्क : धनतेरस के साथ ही दीपावली के पवित्र त्योहार का आगाज हो गया। घरों और बाजारों में दिवाली जोरों-शोरों से मनाई जा रही है। बच्चे से लेकर बड़े तक सालभर इस त्योहार के आने का इंतजार करते हैं। घर के बड़े पूजा-पाठ के लिए कई तरह के पकवान बाजार से लाते हैं। मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनको अलग-अलग तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। लेकिन मां लक्ष्मी को महंगी मिठाइयों के भोग के बजाए घर में बनाएं ये पकवान बहुत भाते हैं। अगर आप मां की कृपा पाने चाहते हैं, तो इस दिवाली माता को ये भोग लगाएं।

कार्तिक मास की अमावस्या के दिन पूरी दुनिया में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा होती है और मिठाईयों का भोग लगाया जाता है।

दिवाली पर गणेश जी और मां लक्ष्मी को विभिन्न प्रकार के भोग लगाएं जाते हैं। मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।
दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं। सिंघाड़ा भी नदी के किनारे पाया जाता है इसलिए मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी बहुत पसंद है।
दिवाली के दिन चावल की खीर बनाई जाती है। चावल की खीर मां लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय भोग है। ये खीर आप चावल दूध और ड्रायफूट्स डालकर बना सकते हैं। साथ ही इसमें केसर जरुर डालना चाहिए।
अगर आप खीर नहीं बनाना चाहते तो आप भोग में केसर वाले मीठे चावल का भी बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए चावल के साथ शुगर सिरप, केसर, ड्रायफ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये भोग मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है।
दिवाली के दिन आप फिरनी का भी भोग लगा सकते हैं। फिरनी भी दूध से बनने वाला भोग है, इसे भी प्रसाद के रूप में मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है।
गुड़ का लड्डू मां लक्ष्मी का सबसे पसंदीदा भोग है। इसके साथ ही लक्ष्मी माता का प्रिय फल नारियल होता है, इसलिए इसे श्रीफल कहा गया है। मां लक्ष्मी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले से माता बहुत प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है।
मां लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार, मां को फल, मिठाई, मेवे का भोग लगा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.