- Home
- Lifestyle
- Food
- क्या कूकर में पकाते हुए नीचे से जल जाते हैं चावल, पानी के साथ जरूर मिलाएं ये 2 चीजें और देखें जादू
क्या कूकर में पकाते हुए नीचे से जल जाते हैं चावल, पानी के साथ जरूर मिलाएं ये 2 चीजें और देखें जादू
फूड डेस्क: भारत में जो एक चीज ज्यादातर लोग खाते हैं वो है चावल। ज्यादातर लोग दोपहर या रात में चावल खाते हैं। चावल बनाने के भी कई तरीके हैं। अगर इन्हें अच्छे से ना बनाया जाए तो या तो ये जल जाते हैं या गीले हो जाते हैं। कोई चावल को बड़े भगौने में बनाते हैं। इसमें चावल का स्टार्च फेंक दिया जाता है। लेकिन इसके अलावा चावल को कूकर में भी बनाया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स जरूर अपनाए जाते हैं। अगर कूकर में चावल बनाते हुए कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखा जाए तो सारे चावल बर्बाद हो जाएंगे। आज हम आपको कूकर में परफेक्ट चावल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आप बना सकते हैं परफेक्ट चावल...

कूकर में चावल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में एक गिलास चावल डालें। उसे तीन से चार पानी से धो लें।

अब चावल को पानी में 20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद चावल से पानी निकाल दें।
अब कूकर में भीगे हुए चावल डालें। अब यहां आता है सबसे बड़ा स्टेप। कूकर में पानी कितना डालें ये सबसे बड़ा सवाल होता है।
कूकर में अगर 1 गिलास चावल डाल रहे हैं तो उसमे दो गिलास पानी डालें।
इसके बाद अब चावल में 1 चम्मच घी और चुटकी भर नमक डालें।
कूकर का ढक्कन लगाएं और गैस ऑन कर दें। पहले हाइ फ्लेम पर एक सीटी लगवाएं और दूसरा लो फ्लेम पर।
दो सीटी के बाद गैस बंद कर दें। जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो कूकर का ढक्कन खोल दें।
लीजिये खिले-खिले चावल तैयार है। इसे आप दाल और सब्जी के साथ एन्जॉय करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.