बेसन नहीं, ये है सूजी का ढोकला, चटपटी इतनी कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां
फूड डेस्क: लॉकडाउन में अपने कई तरह की नयी नयी डिशेज बनाना सीखा होगा। इसमें से कुछ एक्सपेरिमेंट्स की तारीफ हुई होगी तो कुछ के कारण आपका मजाक बना होगा। आज हम आपको ढोकला बनाना सीखाने जा रहे। बेसन के ये ढोकले तो आपने कई बार कहे होंगे लेकिन आज हम आपको सूजी के ढोकले बनाना सिखाएंगे। ये बनाने में बेहद आसान होते हैं साथ ही काफी टेस्टी भी होते हैं। ढोकला बनाना के लिए आपको चाहिए... 1 कप सूजी1/2 कप दहीनमक स्वादानुसार1 टी स्पून राई1 टेबल स्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई1 टेबल स्पून हरी धनिया बारीक कटी हुई2 टी स्पून तेल1 टी स्पून शक्करइनो 1 पैकेट
16

सूजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिला कर भिगोने के लिए छोड़ दें। इसे करीब 15 मिनट फूलने के लिए छोड़ दें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
अब इस घोल में हरी मिर्च और नमक डाल दें। तब तक दूसरे बर्तन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें। इसमें ढोकला स्टैंड डालें। अब घोल में ईनो डालें और उसे स्टैंड में डाल दें।
36
5 मिनट बाद अब ट्रे में चाक़ू डाले और देखें कि वो सही से कुक हुआ है या नहीं। अगर घोल चाक़ू में ना लगे तो उसे दूसरे प्लेट में पलट दें।
46
अब एक बर्तन में तड़का बनाएं। राय, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च को तेल में फ्राई करें।
56
अब इसे ढोकला के ऊपर छिड़क दें। साथ ही ऊपर से चीनी और निम्बू का घोल डाल दें .
66
टेस्टी सूजी ढोकला तैयार है।
Latest Videos