कभी खाएं हैं बेसन के दहीवडे?1 बार बनाएंगे तो बार-बार खाने का करेगा दिल
फ़ूड डेस्क: आज तक आपने दही वड़े तो कई बार खाए होंगे। आमतौर पर उड़द दाल के वड़े घर-घर पर बनाए जाते हैं। पिछली बार हमनें आपको ब्रेक से इंस्टेंट वड़े बनाना सिखाया था। आज हम आपको बेसन के दही वड़े बनाना सिखाएंगे। जी हां, जिस बेसन से आजतक आपने सिर्फ पकौड़े बनाए हैं, उससे दही वड़े भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए...
1 कप बेसन
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच अदरक किसी हुई
1 हरि मिर्च
1/4 चम्मच सोडा
2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
1 कप दही
आवश्यकता अनुसार हरि चटनी
सजाने के लिए.
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च स्वादानुसार
चाट मसाला आवश्यकता अनुसार
बारीक सेव
| Published : Jun 18 2020, 01:36 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बेसन के दही वड़े बनाने के लिए सबसे पहले आपको वड़े की तैयारी करनी है। इसके लिए आप घोल तैयार कर लें। एक बाउल में बेसन, नमक, जीरा, मिर्च और अदरक डाले।
अब इसमें सोडा डालकर पानी से थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें।
इस घोल को अप्पे के सांचे में डालें। और ढक्कन लगा दें।
थोड़ी देर बाद अप्पे का ढक्कन हटाए, और वड़े को पलट लें।
दोनों तरफ से सिक जाने के बाद अब वड़े को कटोरी में निकाल लें। इसमें गर्म पानी डाल दें।
थोड़ी देर बाद पानी से वड़ों को निकाल कर निचोड़ लें। दूसरी कटोरी में इन वडो पर दही डालें।
अब ऊपर से चटनी और तमाम मसालें डाल दें।
अब इनके ऊपर नमकीन सेव डालें। हरी धनिया पट्टी और लाल मिर्च बुरक दें।
लीजिये टेस्टी बेसन के दही वड़े तैयार हैं।