कभी खाया है बिना मैदे का समोसा, बारिश में जीभ के साथ पेट भी हो जाएगा खुश
फ़ूड डेस्क: बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में समोसे खाने का अपना ही एक अलग मजा है। गर्म-गर्म समोसे खाना भला किसे पसंद नहीं होता। लेकिन ये समोसे मैदे से बनाए जाते हैं। जिन लोगों को पेट की समस्या होती है उनके लिए मैदा समस्या पैदा करता है। ऐसे में ये लोग समोसे को अवॉयड करते हैं। लेकिन आज जिस समोसे को बनाना हम आपको सिखाने जा रहे हैं तो टेस्टी भी उतना ही है साथ में इसके अंदर मैदा भी नहीं मिलाया गया है। ये इसे और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बना देता है। ये समोसा मैदे से नहीं, बल्कि सूजी, आटा और बेसन से बनाया जाएगा। इसके लिए आपको चाहिए... 1 छोटी कटोरी आटा1 छोटी कटोरी बेसन1 छोटी कटोरी सूजी2 चम्मच तेल1/2 चम्मच अजवायननमक स्वादानुसार4 आलू उबले हुए1/4 चम्मच हींग1/2 चम्मच जीरा1 चम्मच धनिया पाउडरस्वादानुसार लाल मिर्च1/4 चम्मच खटाई1/4 चम्मच राईनमक स्वादानुसार1/4 चम्मच कसूरी मेथीतलने के लिये तेल

बिना मैदे का समोसा बनाने के लिए आपको चाहिए बेसन, सूजी और आटा। अब इन तीनों को आपस में मिला लें।

इसमें अजवायन, तेल और पानी मिला कर आटा गूंद लें। इसे 15 मिनट तक अलग रख दें।
अब एक कड़ाही में चटपटे आलू तैयार करें। आलू को उबाल कर समोसे का मिश्रण बना लें।
आलू के मिश्रण में खटाई अवश्य डालें। इससे आलू का स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा।
अब तैयार आटे की लोई बनाएं। इसे गोल बेल लें।
अब बेले गए आटे को ब्लेड से आधे हिस्से में दिखाए गए तरीके से काट लें।
अब इन्हें कोन का आकार देकर इसमें आलू का मसाला भर लें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, तो इसमें तैयार समोसा छान लें।
लीजिये तैयार है गर्म-गर्म समोसा। वो भी बिना मैदा के। इसका स्वाद भी मैदे के समोसे के तुलना में काफी ज्यादा अच्छा है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.