कभी खाएं हैं टमाटर के लड्डू, मलाई चाप से लेकर काजू कतली भी हो जाएंगे फेल
फ़ूड डेस्क: भारत में कई त्यौहार मनाएं जाते हैं। ऐसे में मिठाइयों का दौर तो खत्म होने का नाम नहीं लेता। भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर की मिठाई खाई है? आप सोच रहे होंगे कि आखिर टमाटर से मिठाई कैसे बनाई जा सकती है? तो आपको बता दें कि ये मिठाई खाने में बेहद टेस्टी होती हैं। ये दिखने में भी काफी खूबसूरत होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टमाटर से बने टेस्टी और हेल्दी मिठाइयां। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए... 4 मध्यम आकार के लाल लाल टमाटर2 चम्मच देशी घी1/2 कप चीनी1/3 कप मावा1/2 चम्मच इलायची पाउडरभरावन के लिए4-5 काजू और 4 से 5 बादाम कटे हुएडेकोरेशन के लिए सामग्रीकुछ लोंग 3-4 पिस्ता कटा हुआ

टमाटर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पके टमाटर को धो लें।

अब इन टमाटरों को काटकर मिक्सी में डाल दें।
अब इन्हें पीस लें। इसमें पानी ना डालें। टमाटर के पानी से ही इसका टेक्सचर परफेक्ट हो जाएगा।
अब एक कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। उसमें दो चम्मच देसी घी मिलाएं।
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें। इसे कलछी से चलाते जाएं। अब इसमें चीनी मिला दें।
अच्छे से चलाने के बाद अब इसमें मावा डाल दें। मावे में इलायची भी मिलाएं।
अब इसे लगातार चलाते रहे। मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वो कड़ाही को छोड़ने ना लगे।
जब मिक्सचर गाढ़ी हो जाए तब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर इसके पेड़े बनाएं। इनमें कटे ड्राई फ्रूट्स डालें।
अब इसके लड्डू बनाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत हैं।
लीजिये तैयार है टमाटर के लड्डू।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.