- Home
- Lifestyle
- Food
- पापा की जीत को इस तरह सेलीब्रेट करती नजर आई Rohit Shrama की बेटी, ये खास डिश बनाकर दिया सरप्राइज
पापा की जीत को इस तरह सेलीब्रेट करती नजर आई Rohit Shrama की बेटी, ये खास डिश बनाकर दिया सरप्राइज
स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच (ENG vs IND) में भारत की रोमांचक जीत के बाद, भारतीय टीम अलग-अलग तरह से अपनी जीत का जश्न मना रही है। वहीं, मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक खास सरप्राइज दिया गया। दरअसल, इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 127 बनाए थे। उनकी इस जीत के बाद उनकी बेटी समायरा (Samaira) ने उनका मुंह मीठा करवाया और अपने पापा के लिए अपने हाथ से कुकीज बनाई। आइए आपको भी दिखाते हैं, समायरा का ये क्यूट अंदाज...

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीत और ज्यादा खास है। एक तरफ उन्होंने ओवरसीज अपना पहला और टेस्ट क्रिकेट में 8वां शतक जड़ा और दूसरी तरफ उनकी ढाई साल की बच्ची ने उन्हें एक बहुत ही प्यारा सरप्राइज दिया।

सोमवार को भारत की शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने अपने पापा के लिए अपने हाथों से कुकीज बनाई। जिसका एक वीडियो सामयरा की मॉम रितिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
इस वीडियो में समायरा एक बॉउल में कुकीज का मिश्रण तैयार करती नजर आ रही है। रितिका ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "माई कुकी मॉन्स्टर बेकिंग कुकीज।" समायरा को जिस तरह से कुकी डो रेडी करते देखा जा रहा है, ऐसा लगता है कि वह अपने पापा की उपलब्धि का सम्मान करने के लिए अपनी तरफ से उन्हें यह गिफ्ट देना चाहती हैं।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया और उनकी जीत के बाद बेटी कुकीज बनाकर पापा का मुंह मीठा करवाया।
रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो और तस्वीरें पोस्ट कीं। दूसरी पोस्ट ओवन में स्वादिष्ट दिखने वाली कुकीज देखी जा रही है। जिसे देख रोहित तो क्या फैंस के मुंह में भी पानी आ जाएगा।
बता दें कि रोहित पिछले लगभग ढाई महीने से अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में है। इस दौरान उनकी, वाइफ और बेटी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। फिलहाल इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो जाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.