कच्चे आम से अचार-चटनी बनाने का फैशन हुआ पुराना, अब झटपट तैयार करें चटाकेदार जैम
फ़ूड डेस्क: पहले के जमाने में कैरियों का इस्तेमाल अचार के लिए किया जाता था। ज्यादा से ज्यादा लोग घर में इसकी चटनी बना लेते हैं और उसमें धनिया या पुदीना मिलाकर एन्जॉय करते हैं। लेकिन आज हम आपको कच्चे आम की एक हटके रेसिपी बताने जा रहे हैं। कच्चे आम का जैम बनाने में भी आसान है और खाने में उतना ही टेस्टी। कच्चे आम का जैम बनाने के लिए आपको चाहिए... 1/2 किलो कच्चा आम1/2 किलो शक्कर2 इंच दालचीनी का टुकड़ा1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
17

सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें छील लें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
एक बार आम को छील लिया, इसके बाद उन्हें काटकर कुकर में तीन सीटी लगवा लें।
37
आम के गूदे को अब कुकर से निकल लें। पानी को चलनी से छान लें।
47
जो गूदा बच गया है, उसे गैस पर चढ़ाएं। अब उसमें चीनी और दालचीनी मिलाकर लगातार पकाते रहें।
57
5 से 7 मिनट पकाने के बाद इसका टेक्सचर गाढ़ा हो जाएगा।
67
इस स्टेज पर इसमें पीसी हुई इलाइची मिला दें।
77
जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे कांच की शीशी में निकाल लें। अब कच्चे आम का जैम खाने के लिए तैयार है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.
Latest Videos