अब लहसुन छीलने में नहीं बर्बाद होगा टाइम, इन तरीकों से चंद मिनटों उतर जाएगा छिलका
फूड डेस्क: भारतीय खाने से लेकर चाइनीज और इटेलियन खाने में अदरक-लहसुन जरूर डाला जाता है। लहसुन (Garlic) का उपयोग खाने के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ इसके औषधीय गुणों के कारण भी किया जाता है। ये खाने में तो स्वाद को तड़का लगा देता है, लेकिन इसे छीलना सिर दर्द होता है। लहसुन की कली को लेकर लोग घंटों उसे छिलने में टाइम वेस्ट करते हैं। ऐसे में आज हम आपको लहसुन छिलने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप चंद मिनटों में ही लहसुन छील लेंगे।

पहला तरीका
अगर आपको बहुत सारा लहसुन छीलना हो तो, आप इसकी कलियों को एक घंटे के लिए गर्म पानी में डूबो दें। इसके बाद उन्हें बाहर निकालें और कपड़े से पोंछ ले। अब इन्हें स्लैब पर रखकर हलके हाथ दबा लें। इतने में ही लहसुन का छिलका अपने आप उतर जाएगा।

दूसरा तरीका
लहसुन छीलने के लिए आप दो कटोरे लें। एक में लहसुन की कलियों डालें और उस कटोरे के ऊपर दूसरा कटोरा उल्टा करके रखें। दोनों को अच्छे से पकड़कर के हिलाएं। ऐसा करने से लहसुन के छिलके अपने आप उतर जाते हैं।
तीसरा तरीका
अगर आप लहसुन की एक-एक कलियां काटनी है, तो कली का ऊपरी हिस्सा काट लीजिए और चाकू की मदद से इसे छील लीजिए। इससे लहसुन का छिलका आसानी से उतर जाएगा।
चौथा तरीका
लहसुन को जल्दी छीलना है तो उसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। जब आप लहसुन को माइक्रोवेव से बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएगा।
पांचवा तरीका
लहसुन को कड़ाही या फिर तवे पर हल्का सा सेंक लें। इससे लहसुन का छिलका आराम से उतरते जाएगा और आपके नाखून भी खराब नहीं होंगे।
छठा तरीका
लहसुन के फूल को बीच से 2 तुकड़ों में काट लीजिए। अब इसके ऊपरी हिस्से पर जोर से चाकू मारिए। ऐसा करने से छिलका कलियों से अलग हो जाता है और आसानी से उतर जाता है।
सातवां तरीका
अगर आपके पास कोई छोटी चटाई या मैट जैसा कपड़ा हो, तो उसपर लहसुन की कलियों को रखकर हाथों से रगड़े। ऐसा करने से कलियों के ऊपर से छिलके आसानी से निकल जाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.