MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • तिल गुड़ के लड्डू के अलावा इस बार संक्रांति पर बनाएं ये पांच अलग तरह के लड्डू, खाने वाले भी हो जाएंगे आपके फैन

तिल गुड़ के लड्डू के अलावा इस बार संक्रांति पर बनाएं ये पांच अलग तरह के लड्डू, खाने वाले भी हो जाएंगे आपके फैन

फूड डेस्क : पूरे भारत में संक्रांति का पर्व अलग अलग नाम से और अलग अलग तरह से मनाया जाता है, लेकिन इस दिन तिल गुड़ का विशेष महत्व होता है। लोग या तो तिल गुड़ के लड्डू बनाते हैं या फिर उसकी चिक्की बनाई जाती है। लेकिन इस बार ट्रेडिशनल लड्डुओं की जगह क्यों ना अलग तरह के लड्डू बनाए जाए? जी हां, संक्रांति के मौके पर अगर आप अलग-अलग तरह के लड्डू बनाना चाहते तो हम आपको बताते हैं पांच ऐसे लड्डुओं की रेसिपी जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 08 2023, 04:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

राजगिरा लड्डू 
संक्रांति के मौके पर राजगिरा के लड्डू भी आप बना सकते हैं। इसके लिए ढाई सौ ग्राम राजगिरे को हल्का सा भून लें। फिर 250 ग्राम गुड़ की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें फूटे हुए राजगिरा को मिलाकर इसे लड्डू का शेप दे दें। फटाफट आपके राजगिरा के लड्डू तैयार हो जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

मुरमुरे और गुड़ के लड्डू
एक पैन में 3 कप मुरमुरे को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सूखा भून लें और एक तरफ रख दें। फिर एक बड़ी कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें और 1 कप गुड़ डालें। आंच धीमी रखते हुए गुड़ के पिघलने तक लगातार चलाते रहें। गुड़ के पिघलने पर आंच बंद कर दें और सूखे भुने मुरमुरे डालें और धीरे से मिलाएं जब तक कि मिश्रण अच्छी तरह से मिल न जाए। हाथ को घी से चिकना कर लें और मिश्रण के गरम रहते ही लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

35

मूंगफली और ड्राई फ्रूट के लड्डू
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कप भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस कर एक बाउल में निकाल लें। 1/4 कप कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और पिघलने तक पकाएं। आंच बंद कर दें और इसमें अखरोट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं और लड्डुओं का आकार दे दें।

45

पोहा के लड्डू
इसे बनाने के लिए एक कप पोहा को 1 घी टेबलस्पून के साथ भूनें और एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। उसी पैन में 1/2 कप सूखा नारियल डालें और तब तक चलाते रहें जब तक उसमें से महक न आने लगे। पोहा और नारियल को ब्लेंडर में ट्रांसफर करें। इलायची पाउडर और 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। एक पैन में 1/2 कप घी गरम करें, उसमें 8-10 काजू डालें, सुनहरा भूरा होने तक भूनें और 8-10 किशमिश डालें। इसे पोहे के मिश्रण में मिलाएं और छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर लड्डू बना लें।

55

सेव के लड्डू 
संक्रांति के मौके पर सेव के लड्डू बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी बेसन को 1 चम्मच घी के मौन के साथ कड़क गूंछ लें। फिर इसे सेव बनाने की मशीन में डालें और इससे मोटे सेव तल लें। फिर आधा किलो गुड़ में थोड़ा सा पानी डालकर इसकी चाशनी बना लें और इसमें सेव को मिला दें। इससे आप लड्डू बना लें। आपके सेव के लड्डू तैयार हैं।

और पढ़ें: शादी के पहली लोहड़ी पर कैटरीना कैफ के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी दिखें सबसे अलग और खूबसूरत

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल की टेस्टी खिचड़ी, सर्दी में रहेंगे हॉट, नोट करें रेसिपी

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Navratri Makhana Recipes: नवरात्रि व्रत में रोज खाएं मखाने की ये 5 टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Recommended image2
चिकन का कौन सा हिस्सा नहीं खाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Recommended image3
No Sugar Sweet Potato Recipe: बिना शक्कर वाली शकरकंद की 5 रेसिपी, नवरात्रि फास्ट के लिए बनाएं स्वादिष्ट डिश
Recommended image4
नवरात्रि व्रत में बनाएं कम घी-शक्कर वाली ये 4 टेस्टी रेसिपी, स्वाद मिलेगा भरपूर
Recommended image5
Paneer Jalebi Recipe : मैदा नहीं इस बार दिवाली में बनाएं पनीर की टेस्टी जलेबी, जानें आसान रेसिपी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved