बिना मशीन के बेलन से घर पर बनाएं आटा नूडल्स, बस आटे में नमक के साथ डालें ये 1 चीज
फ़ूड डेस्क: नूडल्स को वैसे तो चीन की फेवरिट डिश मानी जाती है। लेकिन ऐसा लगता है कि चीन से ज्यादा भारत में लोग नूडल्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन चूंकि ये मैदे से इसे बना होता है, इसलिए पेरेंट्स बच्चों को नूडल्स खाने नहीं देना चाहते। लेकिन आज हम आपको घर पर ही आटे से नूडल्स बनाना सिखाने जा रहे हैं। गेंहू से बने ये नूडल्स काफी टेस्टी होते हैं और ये काफी हेल्दी होते हैं। इन नूडल्स को आप बिना किसी मशीन के बना सकते हैं। लेकिन इनमें धूप की भूमिका काफी अहम होती है। तो घर पर आटे के नूडल्स बनाने के लिए आपको चाहिए... गेंहूं का आटा अंडे नमक
18

घर पर गेंहूं के आटे से नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा लें। इसके बीच में अब एक गड्ढा बनाएं। ये तकनीक नूडल्स तैयार करने की होती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
अब इस आटे के बीच की जगह में दो अंडे फोड़कर डालें। इसी दौरान इसमें नमक मिला लें।
38
फिर धीरे-धीरे इस आटे को अच्छे से मसलना शुरू करें। आटे को काफी सावधानी से मसलना है।
48
आटे को तब तक मसलना है जब तक वो उंगली से चिपकना बंद ना कर दे।
58
इसे अच्छे से गूंथ लें। फ़िर आटे को एक आकार देखर प्लास्टिक में लपेट लें। इसे 30 मिनट तक छोड़ दें।
68
इसके बाद आटे को टेबल पर बेल लें। अब चाक़ू से इसे पतले-पतले कट लगा दें।
78
अब इन नूडल्स को धूप में सुखाएं। इसे सुखाने के बाद जार में स्टोर कर लें।
88
अब जब भी इन्हें खाना हो, इन्हें नमक और तेल मिला कर उबाल लें।
Latest Videos