चमत्कार: बिना इमली के बनाएं खट्टी-मीठी इमली चटनी, 1 बार बनाओ और 6 महीने बैठकर खाओ
फूड डेस्क: चटनी का काम होता है किसी डिश का स्वाद बढ़ा देना। चाहे गरमागरम समोसे हों या पकौड़ी, चटनी हमेशा इनके साथ पसंद की जाती है। भारत में कई तरह की चटनी घर पर बनाई जाती है। इसमें धनिया पुदीने से लेकर आम और कई तरह की दालों से तैयार चटनी शामिल है। आपने खट्टी-मीठी इमली की चटनी भी खाई होगी। इसका स्वाद तो एक बार जीभ पर चढ़ता है तो उतरता नहीं है। लेकिन क्या हो अगर आपको इमली की चटनी खाने का मन हो पर घर पर इमली ना हो? आज हम आपको बिना इमली के ही इस खट्टी-मीठी चटनी को बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि ये चटनी बनने के 6 महीने बाद तक खराब नहीं होती है। यानी एक बार बनाओ और 6 महीने तक खाओ। आइये आपको बताते हैं इस चटपटी चटनी को बनाने की रेसिपी...

सबसे पहले गैस पर पैन चढ़ाएं।अब इसमें डेढ़ कप पानी डालें। साथ ही इसमें दो चम्मच खटाई यानी ड्राई मैंगो पाउडर डालें। इसे अब अच्छे से मिक्स कर देंगे।

इस स्टेप के बाद अब इस पानी में गुड़ मिलाएंगे। 100 ग्राम गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर पानी में मिला दें। अब इसमें चार चम्मच चीनी भी डाल दें।
गुड़ और चीनी को अच्छे से मिलाएं। इसे मीडियम फ्लेम पर तब तक मिलाना है जब तक गुड़ और चीनी पानी में मेल्ट ना हो जाएं। इसे चलाते रहे ताकि वो चिपके ना।
थोड़ी देर में गुड़ और चीनी पिघल जाएंगे। इसके बाद उन्हें उबलने दें। फ्लेम को लो कर दें और चार से पांच मिनट तक इसे खौलाते रहे।
कुछ ही समय में इसका रंग डार्क ब्राउन हो जाएगा। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और काली नमक डाल दें। इसे घोल में मिला दें।
इसके बाद इसमें तीन से चार खजूर, बीज निकाल कर, अदरक पाउडर, कूटी हुई अदरक गर्म मसाला और जीरा पाउडर डाल दें। अब सभी को अच्छे से मिक्स कर दें।
अभी गैस की फ्लेम को लो ही रखना है और इसे लगातार चलाते रहना है। चटनी की कंसिस्टेंसी गाढ़ी रहेगी। इसे चलाते रहे ताकि नीचे से ये चिपके ना।
थोड़ी देर में चटनी ऐसी गाढ़ी हो जाएगी। इसका रंग गहरा भूरा हो जाएगा। अब आप गैस बंद बंद कर दें।
आप चाहें तो इस चटनी को एयर टाइट कंटेनर में डालकर 6 महीने के लिए स्टोर कर रख सकते हैं। इसे फ्रिज में रख कर स्टोर करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.