- Home
- Lifestyle
- Food
- 1 लीटर भैंस के कच्चे दूध से मिनटों में बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा चीज, रबर से भी लचीला है ये सस्ता जुगाड़
1 लीटर भैंस के कच्चे दूध से मिनटों में बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा चीज, रबर से भी लचीला है ये सस्ता जुगाड़
फ़ूड डेस्क: आज के समय में चीज घर-घर में खाया जाने लगा है। पहले जहां चीज पिज्जा में ही यूज होता था, अब इसे सैंडविच के साथ चीज बॉल्स में भी डाला जाता है। लोगों को चीज काफी पसंद तो है लेकिन ये थोड़ा महंगा आता है। इस कारण लोग इसे खरीदने से हिचकते हैं। लेकिन आज हम आपको घर पर ही मोजेरेला चीज बनाने का जुगाड़ बताएंगे। इसे इतनी आसानी से बनाया जा सकता है कि आप भी इसे मिनटों में तैयार कर लेंगे। मोजेरेला चीज बनाने के लिए आपको चाहिए होगा... 1 लीटर भैंस का दूध सिरका बर्फ का पानी गर्म पानी

घर पर पिज्जा चीज बनाने के लिए आपको 1 लीटर भैंस का दूध चाहिए होगा। इसके अलावा आपको एक कटोरी सिरका चाहिए। साथ ही पास में दो बाउल में बर्फ का पानी और गर्म पानी रखें।

अब दूध को गैस पर चढ़ाएं। इसे एकदम हल्का गर्म करना है। इस दौरान इसे चलाएं। ताकि दूध एक बराबर गर्म हो। इसे इतना गर्म करें कि सिर्फ अंगुली को फील हो जाए।
अब गैस को बंद कर दें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे सिरका डालें। इसे अच्छे से मिलाना शुरू करें। थोड़ी देर में ही दूध फटने लगेगा।
सिरका डालने पर जो दूध फटेगा वो पनीर से अलग होगा। पनीर जहां दानेदार होता है, वही ये रबर की तरह बनेगा। इसमें लचीलापन होगा। इसे आपस में एक बॉल की तरह जमा करें।
अब इस दूध से फटे हुए चीज को पूरी तरह से बॉल का आकर देकर उससे पानी छांट लें। ये दिखने में कुछ ऐसा लगेगा।
अब इसे बर्फ के पानी में डालें। इससे चीज को सेट होने में आसानी होगी। चीज को बर्फ के पानी में छोड़ दें। चीज में मौजूद दूध का बाकी पार्ट अलग हो जाएगा। इस दौरान सिरके की खटास भी कम होगी।
अब इसे ठंडे पानी निचोड़कर इसे गर्म पानी में डालें। इससे पहले गर्म पानी में नमक भी मिला दें। इससे सिरका का टेस्ट खत्म हो जाएगा। चीज को गर्म पानी में अच्छे से निचोड़े।
अब इस चीज को पतले से प्लास्टिक में लपेटें। इससे चीज को शेप मिल जाएगी। इसे सेट होने दें।
इसे फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें। दो घंटे बाद आपको मिलेगी ऐसी शाइनी चीज। इसे मार्केट में महंगे दाम में बेचा जाता है। लेकिन घर पर आपको ये बेहद सस्ता पड़ेगा।
अब इसे सैंडविच, पिज्जा या चीज बॉल जिसमें भी आपको सही लगे इस्तेमाल करे। ये बेहद टेस्टी है और बच्चों को काफी पसंद आएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.