चमत्कार: तेल नहीं, पानी में फ्राई करें अंडे, देखकर किसी को नहीं हो पाएगा यकीन
फ़ूड डेस्क: आपने कई बार सुना होगा संडे हो या मंडे रोज खाए अंडे। अंडे खाने में जितने टेस्टी होते हैं उससे ज्यादा इन्हें बनाना आसान होता है। सबसे बड़ी बात की अंडों से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती है। आप चाहें तो अंडे को बॉईल करके खाएं। आप इससे भुर्जी बना सकते हैं। अंडा करी भी खा सकते हैं। लेकिन कई लोगों को एग फ्राई भी पसंद आता है। फ्राइड एग के साथ रनिंग यॉक लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन तेल में फ्राई होने की वजह से कई लोग इसे पसंद होने के बाद भी अवॉयड करते हैं। लेकिन आज हम आपको एग फ्राई करने का जो तरीका बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा। हम आपको पानी में अंडे फ्राई करने का तरीका बताने जा रहे हैं...

सोशल मीडिया पर अंडों से जुड़े कई हैक्स शेयर किये जाते हैं। इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इन हैक्स के जरिये अंडों को कूक करने का तरीका आसान हो जाता है।

फ्राइड एग्स में अंडे का योक सॉफ्ट और रनिंग होता है। इसमें अंडे का पीला पार्ट हार्ड होने की जगह लिक्विड ही रहता है।
लेकिन इसे तेल में बनाया जाता है। एग व्हाइट को तेल में कुक किया जाता है। ये टेस्टी तो होता है लेकिन तेल की वजह से इसमें कई कैलोरीज ऐड हो जाते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्राइड एग बनाने का एक तरीका वायरल हो रहा है। इसमें तेल की जगह अंडे को पानी में फ्राई करना सिखाया गया।
पानी में अंडे फ्राई करने के लिए सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा सा तेल स्प्रे करें। इसके बाद इसमें अंडा फोड़ लें।
अब अंडे में आधा कटोरी पानी डालें और उसे ढंक दें। जब तक पानी सूख ना जाए, तब तक अंडे को कुक करें।
पानी के भाप बन जाने पर लिड हटाएँ। लीजिये तैयार है बिना तेल के फ्राइड एग्स।
ये उतना ही टेस्टी होता है जितना तेल में फ्राइड एग्स। आप भी बनाकर इसे एन्जॉय करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.