MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • दूध पीने के बाद पानी पीना सही या गलत? ये रहा सेहत से भरपूर प्याला पीने का सबसे सही तरीका

दूध पीने के बाद पानी पीना सही या गलत? ये रहा सेहत से भरपूर प्याला पीने का सबसे सही तरीका

फूड डेस्क: बचपन से ही आपको दूध पीने के कई फायदे बताए गए होंगे। सेहत के लिए दूध काफी जरुरी होता है। अपने पौष्टिक गुणों के कारण ये हर मां की पहली पसंद है। सभी बच्चों को प्यार से या डांटकर दूध पिलाया जाता है। ना सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि दूध बड़े-बुजुर्गों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोगों को दूध पीने का सही तरीका नहीं पता है। इस वजह से दूध पीने से नुकसान भी होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको दूध पीने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। दूध के सभी पौष्टिक गुण आपको मिलें इसके लिए कुछ ख़ास चीजों का ध्यान रखना होता है। वरना फायदे की जगह दूध आपको नुकसान पहुंचाने लगेगा। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 17 2020, 04:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

आपने कई बार बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि दूध पीने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। या फिर दूध पीने के बाद कभी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इसकी ख़ास वजह है। 

27

दूध पीने के तुरंत बाद कभी नहीं पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट खराब हो जाता है। साथ ही अगर दूध पीने के तुरंत बाद पानी पी लिया जाए तो दूध के पौष्टिक गुण शरीर को नहीं मिल पाते। 

37

दूध पीने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए तो इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। यानी अगर आपने पानी पी लिया तो दूध आपको जल्दी नहीं पचेगा। इससे आपको एसिडिटी होने लगेगी। 

47

दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ये हमें भरपूर एनर्जी देता है। दूध पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। बस इसे सही ढंग से पिया जाए। 

57

कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके पीछे कारण है खाने में नमक और तेल का मिला होना। ये दोनों ही दूध के परस्पर विरोधी हैं। 

67

दूध पीने का एक और बहुत जरुरी नियम है। दूध को हमेशा खड़े होकर पीना चाहिए। इससे आपके घुटने कभी खराब नहीं होंगे। यहाँ ये भी जानना जरुरी है कि पानी को हमेशा बैठकर पीना चाहिए। 

77

आयुर्वेद में दूध पीने के कई और तरीके भी बताए गए हैं।  दूध पीने में सबसे बड़ी समस्या जो आती है वो है गैस की। लेकिन अगर ऊपर बताए तरीकों को फॉलो किया जाए, तो दूध आसानी से पच जाएगा  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved