- Home
- Lifestyle
- Food
- क्या आज तक आप भी गलत तरीके से उबाल रहे थे अंडा, पानी खौलाते वक्त बस रखें 1 बात का ध्यान
क्या आज तक आप भी गलत तरीके से उबाल रहे थे अंडा, पानी खौलाते वक्त बस रखें 1 बात का ध्यान
फ़ूड डेस्क: भारत में लोग खाने-पीने के काफी शौक़ीन हैं। यहां आपको वेजिटेरियन भी मिलेंगे और नॉन-वेजिटेरियन भी। हम भले ही कितनी भी टफ डिशेस बनाना ना सीख जाएं, कुछ बेसिक चीजें हमें जरूर आनी चाहिए। चाहे वो रोटी बनाना हो या चावल बनाना। इसमें ही एक और चीज है अंडे उबालना। भले ही आपको ऐसा लगे कि इसमें कौन सा भारी काम है। तो आपको बता दें कि आप गलत हैं। हममे से कई लोग आज भी गलत ढंग से अंडे उबालते हैं। इस वजह से अंडे या तो टूट जाते हैं या कच्चे रह जाते हैं। आज हम आपको परफेक्ट हार्ड बॉयल्ड एग बनाना सिखाएंगे। इस तरीके से अंडे उबालेंगे तो ये कभी भी नहीं टूटेगी। अंडे उबालने के लिए आपको चाहिए...,5 कच्चे अंडे पानी नमक

परफेक्ट अंडे उबालने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं। अब इसमें पानी भरें। पानी को अच्छे से खौलने दे।

अब इस उबलते पानी में दो चम्मच नमक डाल दें। नमक डालने से अंडे पानी में उछलेंगे नहीं।
अब इस खौलते पानी में एक-एक कर अंडे डालें। ये जरुरी है कि आप खौलते पानी में अंडे डाले। ठन्डे पानी में अंडे अच्छे से नहीं उबल पाते।
अब आप चाहें तो बर्तन को ढंके या खुला छोड़ दें। अंडों को मध्यम आंच पर उबलने दें।
15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और अंडे के बर्तन पर दूसरे प्लेट को रखकर इसे ढँक दें। ऐसा 20 मिनट तक करके रखें।
अब अण्डों को बर्फ मिले पानी में डालें। इससे अंडे ओवरकूक नहीं होंगे। अगर आप छीलने से पहले चेक करना चाहते है कि अंडे ठीक से उबले हैं या नहीं, तो उन्हें टेबल पर घुमाएं ,अगर वो तेजी से घूमेगा तो अंडे पक चुके हैं।
अब अंडों को हलके से टेबल पर ठोंकते हुए उसके छिलकों को तोड़े और धीरे-धीरे उसे छील। लें
लीजिये तैयार है पर्फेक्ट्ली बॉयल्ड एग। इसे आप यूँ भी एन्जॉय कर सकते हैं चाहें तो करी बना सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.