MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Who is Bittu Tabahi?
Kal Ka Rashifal
कौन है नेहा झा
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Drishyam Trailer Release Date
Yash Toxic OTT Rights Offer
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Pizza Day 2022: आज ही बनाएं पिज्जा समोसा से लेकर ब्रेड पिज्जा तक, भूल जायेंगे डॉमिनोज और पिज्जा हट का स्वाद

Pizza Day 2022: आज ही बनाएं पिज्जा समोसा से लेकर ब्रेड पिज्जा तक, भूल जायेंगे डॉमिनोज और पिज्जा हट का स्वाद

फूड डेस्क: पिज्जा (pizza) ज्यादातर युवाओं और बच्चों को काफी पसंद होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 9 फरवरी को पिज्जा डे (World Pizza Day 2022) मनाया जाता है। पिज्जा का डिफरेंट टेस्ट और बेस इसे सबसे अलग बनाता है। आपने अलग-अलग तरह के कई पिज्जा खाएं होंगे, जिसमें टॉपिंग में पनीर, पेपरोनी, सॉसेज, मशरूम और बेकन डाला जाता है। इसके लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ती है, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कम दाम में घर पर बनने वाले पिज्जा ब्रेड से लेकर पिज्जा पफ तक 6 टेस्टी रेसिपी, जिसे खाकर आप डॉमिनोज और पिज्जा हट का स्वाद भी भूल जाएंगे... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2022, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ब्रेड पिज्जा
ब्रेड पिज्जा को आप नॉर्मल ब्रेड से बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस डालें। फिर इसपर अब कटी सब्जियां, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और आप चाहें तो पनीर डालें। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया चीज फैला दें। अब इसके ऊपर ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें और तवे पर सेंक लें।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

पिज्जा पफ
आपने कई बार बाजार का पिज्जा पफ खाया होगा। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए पिज्जा डो को चोकोर बेलकर इसके अंदर सॉस, सब्जियां और चीज डालकर इसे अच्छे से सील कर दें और इसे बेक कर लें।

36

बन पिज्जा
बन पिज्जा बनाने के लिए इसके ऊपर एक छेद करते हुए एक गैप बनाएं। इसको बटर लगाकर टोस्ट करें फिर इसमें पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर माइक्रोवेव या तवे पर सेंक लें।

ये भी पढ़ें- Chocolate Day: सिर्फ चॉकलेट ही कोको से बना सकते हैं ये 7 डिलीशियस रेसिपी, आज ही करें ट्राई

Chocolate Day 2022: बाजार की महंगी चॉकलेट छोड़ इस बार अपने पार्टनर को खिलाएं अपने हाथों से बनी Hazelnut Candy

46

पिज्जा समोसा
अगर आप पिज्जा को इंडियन ट्विस्ट देना चाहते है, तो इससे आप समोसा भी बना सकते हैं। इसके लिए मैदा, नमक, तेल और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। इसको मोटे अंडाकार आकार की रोटियां बेलकर आधा काट कर कोन का आकार दें। फिर इसमें पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर समोसे के आकार का शेप देकर डीप फ्राई कर लें।
 

56

पिज्जा आमलेट
चीजी पिज्जा आमलेट बनाने के लिए एक बाउल में अंडा तोड़कर उसे फेंट लें। इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डाल लें। अब इसे तवे पर डालकर इसका आमलेट बना लें और इसके एक साइड पर सॉस, सब्जियां, पनीर और चीज डालकर ढककर 5 मिनट के लिए पका लें।

66

रोटी पिज्जा
रोटी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले रोटी पर मक्खन लगाकर गर्म करें। इसके एक साइड पर पिज्जा सॉस फैलाएं। फिर इसके ऊपर शिमला मिर्च, प्याज, पालक और जैतून के साथ मोजरेला चीज डालें। ऊपर से इसमें चिल्ली फ्लेक्स और मिक्स हर्ब छिड़कें और अच्छे से सेंक लें।

ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: बच गए है रात के ढेर सारे छोले? अगले दिन इससे बनाएं बच्चों का फेवरेट छोले-टिक्की बर्गर

Recipe: चिकन-मटन को फेल कर देगी ये सोया चंक्स करी, वेजिटेरियन लोगों की सेहत के लिए है कमाल
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
Recommended image2
Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Recommended image3
Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी
Recommended image4
Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी में बिना चीनी बनाएं ये 3 स्वादिष्ट भोग, बनाने में भी आसान
Recommended image5
Janmashtami Special: बिना कड़वेपन के ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी, स्वाद रहेगा लाजवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved