सिर्फ 2 चीजों से तैयार हो जाएगा सूजी का गुलाबजामुन, नहीं करनी होगी ज्यादा मेहनत
फ़ूड डेस्क: मिठाइयां किसको पसंद नहीं है? इस लॉकडाउन में लोगों ने कई तरह की नयी डिशेज बनानी सीखी है। इसमें कई तरह की मिठाइयां ही शामिल हैं। वैसे तो आपने खोए से मिठाइयां बनाई होगी, लेकिन हम आपको सूजी के गुलाबजामुन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट गुलाबजामुन मुंह में घुल जाते हैं। आज हम आपको इस स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस डिश के लिए आपको चाहिए... 1 कप बारीक सूजी2 कप दूध1.5 कप चीनी1.5 कप पानी2 टी स्पून इलायची पाउडर2 बड़ा चम्मच देसी घीथोड़ा सा पिस्ते का कतरन (सजावट के लिए)घी या तेल (गुलाबजामुन तलने के लिए)

गुलाबजामुन के लिए सबसे पहले आपको चाशनी तैयार करनी है। इसके लिए गैस पर पानी चढ़ाएं और उसमें इलायची मिला लें।

जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें चीनी मिला लीजिये। जब तक इसमें तार आने लगे तब तक उसे खौलाएं। इसके बाद चासनी को ढक कर रख दें।
अब कढ़ाई में घी डालें और उसमें सूजी डालें। अब सूजी में दूध मिलायें और फिर इलायची मिला दें।
अब दूध में उबाल आने दें। धीरे-धीरे उसे चलाते रहें। ताकि उसमें गुठली ना पड़े।
सूजी का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब तक उसे चलाएं।
अब थाली में मिश्रण को निकालें। उसे ठंडा हो जाने दें और हाथ से आटे को गूंद लें।
सबसे पहले इस आटे से छोटी गोलियां बना दें। इन्हें बेहद चिकना बना लें।
कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें गुलाब जामुन डाल कर तलें। इसे अच्छे से तल दें।
जब गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब तक उसे फ्राई करें।
अब इसे निकाल कर चाशनी में डाल दें। और उसे ढंक दें।
आधे घंटे तक गुलाबजामुन को बर्तन में डाल कर रखें।
लीजिये तैयार है स्वादिष्ट सूजी के गुलाबजामुन।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.