ये हैं भारत के सबसे जायकेदार रेलवे स्टेशन, ट्रेन रुकते ही जरूर खाएं ये आइटम्स
भोपाल: भारत के लोग खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। हर राज्य में कुछ खास व्यंजन होते हैं, जो मशहूर होते हैं। अगर आपको ट्रेवलिंग का शौक है और आप ट्रेन से यात्रा करना प्रेफर करते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन स्टेशनों के बारे में, जहां आप उस राज्य के खास व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
| Published : Sep 13 2019, 07:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
अजमेर स्टेशन: राजस्थान में आपको कई तरह के कढ़ी मिलेंगे। लेकिन इनमें अजमेर स्टेशन पर मिलने वाला कढ़ी कचौरी काफी मशहूर है। स्टेशन पर आने वाले यात्री इसका स्वाद जरूर चखते हैं।
27
चारबाग स्टेशन: लखनऊ अपने नॉन-वेज आइटम्स के लिए मशहूर है। यहां के चारबाग स्टेशन पर मिलने वाला लखनवी बिरियानी काफी मशहूर है।
37
गुवाहाटी स्टेशन: भारत में चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन असम में होता है। गुवाहाटी स्टेशन पर मिलने वाली लाल चाय काफी मशहूर है। टूरिस्ट इस स्टेशन पर खासकर इसी चाय का स्वाद चखने आते हैं।
47
हावड़ा स्टेशन: वैसे तो पश्चिम बंगाल मछली के लिए मशहूर है। लेकिन हावड़ा स्टेशन पर मिलने वाला चिकन कटलेट काफी फेमस है। पूरे बंगाल में इन कटलेट्स का कोई तोड़ नहीं है।
57
कर्जत स्टेशन: मुंबई अपने वडा पाव के लिए मशहूर है। हालांकि, अब ये स्ट्रीट फूड हर जगह मिलने लगा है। लेकिन कर्जत स्टेशन पर मिलने वाले वड़ा पाव की बात ही कुछ और है। पाव के अंदर लगी चटनी इसे और जायकेदार बनाती है।
67
रतलाम स्टेशन: इस स्टेशन पर मिलने वाला कांदा पोहा काफी मशहूर है। वैसे भी मध्यप्रदेश में ज्यादातर लोग नाश्ते में पोहा खाना ही पसंद करते हैं। रतलाम स्टेशन पर मिलने वाला कांदा पोहा काफी टेस्टी होता है।
77
टुंडला स्टेशन: यूपी का टुंडला स्टेशन भले ही छोटा है लेकिन अगर एक बार इस स्टेशन पर मिलने वाली आलू टिक्की आपने खा ली, तो आप दुबारा वहां जाए बिना नहीं रह पाएंगे। मीठे और तीखे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ये जगह।