- Home
- Lifestyle
- Food
- Holi Special: इस बार बोरिंग की जगह बनाएं रंगबिरंगी गुझिया, देखकर ही खाने को ललच जाएगा मन
Holi Special: इस बार बोरिंग की जगह बनाएं रंगबिरंगी गुझिया, देखकर ही खाने को ललच जाएगा मन
फ़ूड डेस्क: होली का त्योहार खुशियों से भरा होता है। रंगों के इस त्योहार में लोग आपस में एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। होली में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। मेहमानों का इन्हीं मिठाइयों को खिलाकर स्वागत किया जाता है। होली का जिक्र हो और गुझिया का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन आज हम आपको जिस गुझिया को बनाना सिखाएंगे वो आपकी आम गुझिया से बेहद अलग है। हम आपको रंगबिरंगी गुझिया बनाना सिखाएंगे। इसके लिए आपको चाहिए.. 2 कप मैदा2 टेबल स्पून देसी घी250 ग्राम खोया100 ग्राम सुजी, नारियल का बुरादा100 ग्राम पीसी चीनी2 चुटकी इलायची पाउडर1 चुटकी लाल, पीला, हरा रंगकाजू बादामपानी आवशकतानुसारतलने के लिए तेल
16

रंगबिरंगे गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में मैदा निकालें। अब इस मैदे में दो चम्मच घी गर्म कर डालें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
अब मैदा को अच्छे से मसल लें और इसे चार हिस्से में बाँट ले। हर हिस्से में अलग-अलग रंग मिला दें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें।
36
अब इन्हें अलग-अलग कर लें। हर रंग के आटे की लोइयां बना लें। इसे 10 मिनट के इसे कपड़े से ढंककर रख दें।
46
अब गुझिया के मसाले की तैयारी करे। इसके लिए खोया तैयार करें। इसमें सूजी, नारियल का बुरादा भूनकर डालें। अब इसमें भुना गया काजू और बादाम क्रश कर डालें। अब इसमें इलायची और पीसी चीनी मिला दें।
56
अब तैयार रंग बिरंगे आटे की पूरियां बनाएं। आप चाहें तो हर रंग से आर्ट कर उसकी रंगबिरंगी गुझिया बना लें।
66
अब मनपसंद डिजाइन के साथ इन्हें धीमी आंच पर तल लें। लीजिये तैयार है आपके डिजाइनर गुझिया।
Latest Videos