शिल्पा शेट्ठी ने करवाया कन्या भोज, थाली में परोसी देवी मां की पसंदीदा 3 चीजें
फूड डेस्क: मां दुर्गा के नवरात्र खत्म हो गए। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के आखिरी दिन कन्या भोज करवाया जाता है। इसमें माता रानी की पसंदीदा तीन चीजें जरूर खिलाई जाती है। ये तीन चीजें कन्याओं को भी काफी पसंद आती है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेठ्ठी ने भी महाअष्टमी को कन्याओं को भोज करवाया। उन्होंने भी थाली में इन तीन चीजों को परोसा था।
15

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेठ्ठी ने अपने घर में हुई कन्या पूजन की फोटोज शेयर की। उन्होंने हवन के बाद खुद कन्याओं को भोजन करवाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
थाली में परोसी गई डिशेज में सबसे पहले सूजी का हलवा शामिल था। इसे ज्यादातर पूजा में बनाया जाता है। खासतौर पर नवरात्र में इसे बनाया ही जाता है। घी और सूजी से बनाई गई ये डिश बच्चों को काफी पसंद आती है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
35
काले चने की सब्जी भी कन्या भोज में बनाई जाती है। इस्सके लिए काले चने एक रात पहले ही भिगो दिए जाते हैं। इसके बाद बिना लहसुन प्याज के इसकी चटपटी सूखी सब्जी बनाई जाती है। मसालों के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
45
आखिर में बनाई जाती है गेंहू की पूरियां। इसे बनाना भी काफी आसान है। गेंहू के आते में घी मिलाकर उसे गूंद लिया जाता है। इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे बेल लिया जाता है और फिर गर्म तेल में छान लिया जाता है।
55
तो कुल मिलाकर शिल्पा शेट्ठी ने अपनी कन्याओं को ऑथेंटिक भोज करवाया।
Latest Videos