- Home
- Lifestyle
- Food
- क्या तड़का लगाते हुए धुएं से भर जाता है घर? महंगे एग्ज़ॉस्ट फैन नहीं, छोटा सा प्याज दूर कर देगा आपकी परेशानी
क्या तड़का लगाते हुए धुएं से भर जाता है घर? महंगे एग्ज़ॉस्ट फैन नहीं, छोटा सा प्याज दूर कर देगा आपकी परेशानी
फ़ूड डेस्क: इंसान जब घर बनाता है तो किचन को ऐसे बनाया जाता है, जिस तरीके से हवा आसानी से पास हो जाए। ऐसा इसलिए ताकि खाना बनाते हुए उठने वाला धुआं घर में ना फैले। ज्यादातर लोग अपने किचन में गैस चूल्हा खिड़की के नजदीक ही रखते हैं। कई लोग किचन में एग्ज़ॉस्ट फैन लगवा लेते हैं। लेकिन फिर भी जब किचन में छौंक लगता है, तब घर धुंए से भर ही जाता है। इस धुंए के कई नुक्सान है। ये इंसान को बीमार तक बना सकता है। अस्थमा मरीजों के लिए तो ये काल बबन जाता है। धुआं घर से बाहर चला भी जाए, तो उसकी गंध घर में रह जाती है। ऐसे में आज हम आपको इस समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं। इससे आपको इस धुंए से जल्द छुटकारा मिल जाएगा...

रसोई में खाना बनाते हुए घर में धुआं भरने की समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है। अगर गलती से खाना जल जाए तो पूरे घर में लोग धुंए से खांसते हुए परेशान हो जाते हैं।

रसोई के धुंए से बचने के लिए लोग घर में एग्ज़ॉस्ट फैन भी लगवाते हैं। इसके बावजूद घर में छौंक लगाते ही धुआं भर जाता है। किचन की खिड़की से भी आराम नहीं मिलता।
दरअसल, कमरों में चलने वाले फैन की वजह से धुआं किचन से घर में भर जाता है। इस धुंए की वजह से घर की दीवारों के साथ फर्श पर भी परत जम जाती है। ये आपको बीमार बना देती है।
इस धुंए से कुछ लोगों को उल्टी, सिर दर्द या फिर शरीर से बेचैनी पैदा हो जाती है। कई बार ये धुआं शरीर को अधिक नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी धुंए से परेशान हैं तो घरेलू उपाय से भी आपको राहत मिलेगी।
लैवेंडर ऑयल की मदद से घर में धुंए की गंध आसानी से दूर की जा सकती है। ये तेल खुशबूदार होता है। इसके लिए एक से दो चम्मच लैवेंडर ऑयल को पानी में मिक्स करें। इसे स्प्रे बोतल में डालें और रसोई में और घर के सभी हिस्सों में छिड़क दें।
इस उपाय से कुछ ही घंटों में धुंए और जलने की गंध कम हो जाएगी। इसके बाद घर में फ्रेशनेस आ जाएगी। साथ ही धुंए से आसानी से निजात मिल जाएगा।
तेल के अलावा रसोई में रखे प्याज से भी धुंए की महक को दूर किया जा सकता है। प्याज को किसी भी तरह के गंध को सोखने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल परफेक्ट है।
प्याज को दो से तीन भाग में काटकर रसोई के अलग-अलग हिस्सों में रख दीजिये। इसे रात को में रख दीजिये। इससे गंध रातभर में गायब हो जाएगी।
इनडोर पौधे लगाने से भी इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। आप अपनी रसोई में एयर प्लांट लगा सकते हैं। ये प्लांट्स धुएं और गंध को सोख लेता है। साथ ही इस प्लांट से घर में फ्रेशनेस बनी रहेगी। किचन में खाना बनाते हुए कोशिश करें कि घर की खिड़कियां खुली रहे। इससे धुंए को सोखने में मदद मिलती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.