- Home
- Lifestyle
- Food
- दिल्ली के इसी ठेले के छोले-भटूरे खाकर बड़े हुए हैं विराट कोहली, मांग-मांग कर खाते थे गाजर-मिर्च का अचार
दिल्ली के इसी ठेले के छोले-भटूरे खाकर बड़े हुए हैं विराट कोहली, मांग-मांग कर खाते थे गाजर-मिर्च का अचार
फ़ूड डेस्क: भारत में ऐसी कई गलियां हैं, जो अपने खाने-पीने के लिए मशहूर हैं। सड़क के किनारे बिकने वाले कई आइटम्स के फैन बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी होते हैं। इन दिनों आईपीएल चल रहा है। .सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस का ख़ास ध्यान रख रहे हैं। जब कुछ सालों पहले भारत के मशहूर खिलाड़ी विराट कोहली से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जो जवाब दिया था उसने सभी को हैरान कर दिया था। कोहली को किसी फाइव स्टार होटल की डिश का ख्याल उस समय नहीं आया। उन्होंने अपने बचपन से कॉलेज के दिनों तक दिल्ली के जिस ठेले से छोले भटूरे खाए थे, उसका जिक्र किया। इसके बाद तो लोगों के बीच इस जगह का क्रेज हो गया। आइये आपको दिखाते हैं किस जगह के छोले भटूरे हैं कोहली को पसंद...

विराट कोहली के फेवरिट छोले-भटूरे की दुकान तिलक नगर में है। इसका नाम है रामा छोले भटूरे। इस दुकान में विराट तब आते थे जब वो मशहूर क्रिकेटर नहीं थे।

ये दुकान 23 साल पुरानी है। 13 साल पहले जब विराट कोहली यहां रहते थे तब वो लगभग हर वीकेंड ही यहां छोले भटूरे खाने आते थे।
अब डायट की वजह से वो इसे खाना अवॉयड करते हैं। इसी दुकान से सिंगर दलेर मेहंदी भी छोले-भटूरे खाने आते थे।
यहां एक प्लेट भटूरे की कीमत 60 रुपए है। भटूरे के अंदर पनीर की स्टफिंग की जाती है। बेहद नर्म भटूरे पूरे दिल्ली में यही मिलेगा।
ये छोलों को स्पेशल मसालों में पकाते हैं। छोले बेहद नर्म होते हैं जिन्हें अँगुलियों से दबाते ही टूटते देखा जा सकता है।
यहां छोले-भटुरों को हरी चटनी, गाजर और मिर्च के अचार के साथ सर्व किया जाता है। इसका स्वाद वाकई लाजवाब होता है।
हर दिन इस जगह पर शाम के वक्त लोगों की अच्छी-खासी भीड़ इक्कठा होती है। तो अगर आप भी विराट कोहली के पसंदीदा छोले भटूरे खाना चाहते हैं तो पहुंच जाएं दिल्ली के तिलक नगर।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.