MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • कभी खाई है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी? धनिया पत्ती की जगह सोने की पत्तियों से सजाते हैं प्लेट

कभी खाई है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी? धनिया पत्ती की जगह सोने की पत्तियों से सजाते हैं प्लेट

फ़ूड डेस्क: दुनिया में कई तरह की डिशेज खाई और खिलाई जाती हैं। इन डिशेस में कुछ अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं, कुछ अपने अजीबोगरीब इंग्रीडिएंट की वजह से तो कुछ किसी और वजह से। भारत में लोग बिरयानी काफी चाव से खाते हैं। बासमती चावल को भाप में चिकन या मटन या फिर सब्जियों के साथ पकाकर रायते के साथ सर्व किया जाता है। हैदराबादी बिरयानी तो काफी मशहूर है। जहां रोड साइड आपको पचास रुपए तक में एक प्लेट बिरयानी मिलेगी, वहीँ महंगे रेस्त्रां में एक से 2 हजार तक  में बिरयानी मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी कहां मिलती है? आपको बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20 हजार रुपए है। इस बिरयानी में चिकन और मटन के साथ सर्व किया जाता है सोना... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 07 2021, 10:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अगर आप नॉन-वेजेटेरियन हैं तो बिरयानी आपको जरूर पसंद होगी। इसमें भी भारत के लोगों को चिकन और मटन का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, विदेशों में कई जगह बीफ का भी इस्तेमाल किया जाता है। 
 

27

भारत में अगर आप 5 सितारा रेस्त्रां भी जाकर बिरयानी खाएंगे तो आपको हजार दो हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे मंहगे बिरयानी के प्लेट की कीमत क्या है? इतने पैसों में पूरा भारतीय मोहल्ला बिरयानी खा लेगा। 

37

बिरयानी के मामले में दुबई सबसे आगे है। यहां अलग-अलग तरह से बिरयानी बनाई जाती है।  दुबई में लोग घरों में बिरयानी बनाने के साथ ही बाहर रेस्त्रां में भी इसे एन्जॉय करना पसंद करते हैं। कई रेस्त्रां सिर्फ अपने बिरयानी के स्वाद की वजह से  मशहूर हैं। 

47

ऐसा ही एक रेस्त्रां है बॉम्बे ब्रोट रेस्त्रां। यहां दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी सर्व की जाती  है। इसके एक प्लेट की कीमत 20 हजार रूपये है। आप सोच रहे होंगे आखिर इस बिरयानी में ऐसा क्या ख़ास है कि इसके लिए इतने पैसे खर्च करने पड़ते हैं।  

57

दरअसल, इस बिरयानी में सोना सर्व किया जाता है। जी हाँ, गोल्ड रॉयल बिरयानी को हाल ही में लांच किया गया है। इस बिरयानी को 23 कैरेट सोने के साथ गार्निश किया जाता है।  
 

67

एक प्लेट में करीब 5 लोग बिरयानी खा सकते हैं। लांच के बाद से ही इस बिरयानी  के स्वाद की चर्चा है। इसे खाने के लिए रेस्त्रां में भीड़ लगी रहती है। अभी ये  अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है। 
 

77

रेस्त्रां में बिरयानी के अलावा कस्टमर्स को कई तरह के मुगलई फ़ूड आइटम्स बभी परोसे जाते हैं। साथ ही इंडिययन डिशेज मे दिल्ली मटन चाप, राजपूत चिकन कबाब,  मुगलई कोफ्ते भी मेन्यू में शामिल है।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved