MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Budh Gochar 2022: बुध ने बदली राशि, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा ही फायदा

Budh Gochar 2022: बुध ने बदली राशि, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा ही फायदा

Budh Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में बुध को बहुत विशेष ग्रह माना गया है क्योंकि ये ग्रह बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना गया है। इस बार ये ग्रह 21 अगस्त को राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है। कन्या बुध की स्वराशि है यानी इस राशि का स्वामी बुध ग्रह ही है। स्वराशि में आने से बुध का प्रभाव और भी शुभ हो गया है। ज्योतिषियों की मानें तो बुध का शुभ प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

2 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 21 2022, 01:01 PM IST| Updated : Aug 21 2022, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

इस राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि वालों की पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं, वहीं अटका हुआ धन भी मिल सकता है। इस राशि वालों की लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। इस राशि के लोग अपनी बुद्धि और पराक्रम से कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होने के योग बन रहे हैं।
 

24

इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है। बुध के कन्या राशि में जाने इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ये लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा इस समय हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी ये समय अच्छा है।
 

34

बुध के राशि परिवर्तन का असर इस राशि वालों पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी, बिजनेस, राजनीति या जिस भी क्षेत्र में ये काम करते हैं, उसमें इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला इनके पक्ष में आ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े कामों में भी फायदा होगा।
 

44

इस राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में भी उत्साह का वातावरण रहेगा। इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते इन्हें करियर में कोई पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। इनका वैवाहिक जीवन भी अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022: ये 4 राशि वाले सेहत का रखें ध्यान, किसकी बढ़ेंगी परेशानियां?


साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2022: मेष-मिथुन वालों को होगा प्रॉफिट, कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

साप्ताहिक लव राशिफल 22-28 अगस्त: इन 3 राशि वालों को मिलेगा सच्चा प्यार, किसकी लाइफ रहेगी रोमांटिक?
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved