MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • दो उंगुलियों से इशारा करती थी महिला, कोई समझ नहीं पा रहा था...4 महीने बाद सामने आया चौंकाने वाला सच

दो उंगुलियों से इशारा करती थी महिला, कोई समझ नहीं पा रहा था...4 महीने बाद सामने आया चौंकाने वाला सच

हिसार, हरियाणा. बरवाला के गांव खेदड़ में 24 मई को 3 और 1 साल की दो बच्चियों की गला रेंतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उनकी मां भी रक्तरंजित पड़ी थी। उसका गला भी उसी चाकू से रेंता गया था। हालांकि पति ने डबल मर्डर और सुसाइड की कोशिश के लिए महिला को ही दोषी माना था। लेकिन महिला उस वक्त कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। गले पर चाकू से गहरा वार हुआ था, लिहाजा वो बोल नहीं पा रही थी। तब उसने अपनी दो उंगुलियां उठाकर 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसका इशारा अपने देवर और पति की ओर था। लेकिन पुलिस महिला के बयान का इंतजार कर रही थी। जैसे ही उसका आवाज लौटी, आत्मग्लानि में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पढ़िए एक चौंकाने वाली मर्डर और सुसाइड मिस्ट्री... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 08 2020, 11:43 AM IST| Updated : Sep 08 2020, 11:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बरवाला पुलिस ने घटना के 106 दिन बाद अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या के बाद सुसाइड की कोशिश करने वाली मां चराया को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वो लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। चूंकि गला कटा होने से वो बोलने की स्थिति में नहीं थी, लिहाजा उसके बयान का इंतजार कर रही थी। आखिरकार उसने मान लिया कि घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। महिला का अपने पति अहमद और ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन पति और देवर ने उसे पीटा था। वे उसे खाने तक को नहीं देते थे। पहले वो अकेले ही मरना चाहती थी। लेकिन आरोपी को लगा कि उसके मरने के बाद बच्चों को कौन संभालेगा, इसलिए उसने बच्चियों को मार डाला।
 

25

आरोपी के पति की पिछले महीने एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि उसे इसका अब पता चला। बरवाला एसएचओ कुलदीप ने बताया कि 24 मई को आरोपी का पति अहमद और देवर ठाकर जब काम पर चले गए, तब उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस को उसने इसके लिए उंगुलियों के इशारे से पति और देवर को जिम्मेदार ठहराया था।

35

महिला ने बच्चियां की हत्या के बाद शव को तिरपाल के नीचे छुपा दिया था। हालांकि जब लोग डबल मर्डर के लिए अहमद को दोषी मानकर उसे पीट रहे थे, तब चराया ने उसे बचाने के लिए इशार से खुद को इसके लिए जिम्मेदार माना था।

45

पुलिस ने अहमद की शिकायत पर ही चराया के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही थी।

55

आरोपी महिला को बचाने डॉक्टरों को कठिन ऑपरेशन करना पड़ा। उसके गले के साथ श्वांस नली और गर्दन की नसें भी कट गई थीं। करीब 2 घंटे चली सर्जरी के बाद महिला को बचा लिया गया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved