MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • अन्नदाता के लिए महिलाओं ने अपने खून से लिखा 50 फीट बैनर, तस्वीरों में देखिए नारी शक्ति का रौद्र रूप

अन्नदाता के लिए महिलाओं ने अपने खून से लिखा 50 फीट बैनर, तस्वीरों में देखिए नारी शक्ति का रौद्र रूप

करनाल (हरियाणा). केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन लगातार 33 दिन से जारी है। वह कड़ाके की ठंड में अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली की बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं इस आंदोलन में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। वह हजारों किसानों के बीच कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरी हैं। जहां कुछ दिल्ली तक पहुंच गई हैं तो कुछ हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में डटी हुई हैं। वहीं करनाल से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां देश की इस नारी शक्ति ने किसानों के समर्थन में अपने खून से 50 फुट लंबा बैनर लिखा है। देखिए खून से लिखे बैनर की तस्वीरें...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 28 2020, 06:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


दरअसल, यह महिलाएं मर्दानी फाउंडेशन की सदस्य हैं। जिन्होंने अपने खून से कई बैनर लिखे हैं। वह करनाल से पैदल मार्च निकालते हुए बसताड़ा टोल पर किसानों के धरने पर पहुंची थीं। वह बार यही नारा लगाए जा रहीं थीं कि वो अपना हक और तीनों कानून वापस कराकर रहेंगी।

25


बता दें कि मोदी सरकार ने जब से यह कृषि बिल लेकर आई है, उसी दौरान से मर्दानी फाउंडेशन की कई महिलाएं किसानों की आवाज बुलंद कर रही हैं। महिलाओं का किसान आंदोलन का समर्थन करते देख और लोग भी उनके साथ जुड़कर सरकार का विरोध कर रही हैं।

35


किसानों के लिए उनका जज्बा देखते ही बनता है, वह लाइन में लगकर अपने हाथ से खून निकालती हैं और उसकी सियाही बनाकर बैनर लिखने बैठ जाती हैं। महिलाओं का कहना है कि मोदी सरकार को किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए। अगर देश का अन्नदाता दुखी रहेगा तो देश का विकास कैसे हो पाएगा।

45


मर्दानी फाउंडेशन की सदस्य महिलाओं ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती वह अनिश्चितकालीन प्रर्दशन करती रहेंगी। साथ ही कई महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ेंगी।

55

इस  तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक महिला दूसरे महिला का खून निकाल रही है। जिससे वह किसानों के हक का बैनर लिखेंगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved